नीमच,,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने मंगलवार को #विधानसभा_निर्वाचन_2023 के तहत होने वाली मतगणना के लिए स्थापित मतगणना केंद्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के परिसर एवं स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने सीसीटीवी के माध्यम से स्ट्रांग रूम परिसर की जा रही निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था कार्य का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर तहसीलदार श्री प्रेमशंकर पटेल, श्री बी.एल.मकवाना एवं श्री संजय मालवीय अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#CEOMPElections
#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :