Shajapur राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं के साथ बैठक संपन्न

शाजापुर
——
विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए 03 दिसम्बर 2023 को स्थानीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में संपन्न होने वाली मतगणना स्थल पर मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस लाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। यह बात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल ने आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों एवं अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं के साथ संपन्न हुई बैठक में कही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, रिटर्निंग अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डे, शुजालपुर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार एवं कालापीपल श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री श्री एमएस डहेरिया, मास्टर ट्रेनर प्रो. डॉ. वीपी मीणा एवं डॉ. बीएस विभूति सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभ्यर्थी एवं अभिकर्तागण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने अवगत कराया कि मतगणना परिसर में गणना अभिकर्ताओं के प्रवेश के लिए रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रवेश पत्र जारी किये जायेंगे। प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी अपने रिटर्निंग अधिकारी को 29 नवम्बर 2023 तक आवेदन करें। गणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतगणना स्थल पर अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं को गणना शुरू होने से एक घण्टा पूर्व उपस्थित होना होगा। प्रत्येक विधानसभा में मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जायेगी। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए 2-2 टेबल लगाई जायेगी। प्रत्येक टेबल के लिए अभ्यर्थी एक-एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। सर्विस वोटर्स के डाक मतपत्र की गणना क्यूआर कोड स्कैनर से रीड कर की जायेगी। प्रत्येक टेबल के लिए एक काउंटिंग सुपरवाईजर, एक काउंटिंग असिस्टेंड, एक माईक्रों आब्जर्वर एवं एक ग्रुप-डी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जायेगी। गणना अभिकर्ताओं को गुलाबी रंग का प्रवेश-पत्र दिया जायेगा। मतगणना केन्द्र पर मीडिया सेंटर संचार कक्ष की स्थापना भी की जायेगी। इन्कोर साफ्टवेयर से गणना परिणाम दर्ज किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से गणना अभिकर्ता ऐसी कोई भी सामग्री गणना स्थल पर लेकर नहीं जाए, जिससे सुरक्षा को खतरा हो। बैठक के उपरांत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं को रिटर्निंग अधिकारियों ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित मतगणना कक्षों का भ्रमण कराकर की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया है।

#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
#MPElection_2023
#shajapurelection2023

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |