पीएम मोदी और CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। दाऊद इब्राहिम गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा कॉल किया है। इस कॉल में आरोपित शख्स ने दावा किया कि दाऊद गिरोह ने उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की साजिश रचने का निर्देश दिया है। साथ ही जेजे अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने शख्स पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान कामरान खान नाम से हुई। बता दें कि जेजे अस्पताल महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सबसे प्रमुख अस्पतालों में से एक है। पुलिस ने शख्स पर आईपीसी की धारा 505 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, जो विभिन्न धार्मिक, नस्लीय, भाषाई या क्षेत्रीय समूहों या जातियों के बीच दुश्मनी, नफरत या दुर्भावना को बढ़ावा देने वाले बयानों को देने पर लगाया जाता है।

पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा, ”दाऊद इब्राहिम गैंग का नाम लेकर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल करने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शख्स का दावा है कि दाऊद गैंग ने उसे पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की हत्या करने को कहा है। कॉल करने वाले शख्स ने जेजे अस्पताल को उड़ाने की धमकी भी दी है। आईपीसी की धारा 505 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया ।”

500 करोड़ फिरौती की भी रखी थी मांग

अक्टूबर में, मुंबई पुलिस को एक मेल मिला था जिसमें धमकी दी गई कि अगर भारत सरकार 500 करोड़ का भुगतान करने और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को रिहा करने में विफल रही तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अहमदाबाद में उनके नाम पर बने स्टेडियम को उड़ा दिया जाएगा। ईमेल में यह भी उल्लेख किया गया है कि आतंकवादी समूह ने हमलों को अंजाम देने के लिए पहले से ही लोगों को तैनात कर दिया था। पुलिस के अनुसार, धमकी भरा मेल शुरू में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को भेजा गया था, जो स्पष्ट रूप से यूरोप में उत्पन्न हुआ था और संघीय एजेंसी ने मुंबई पुलिस को इसके बारे में सचेत किया था।

इससे पहले अगस्त में, केरल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जिसने कथित तौर पर राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर आत्मघाती हमले की धमकी वाला पत्र लिखा था। हालांकि, बाद में पता चला कि आरोपी ने अपने पुराने दोस्त और पड़ोसी को फंसाने के लिए पत्र लिखा था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |