Dewas कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में विधानसभा निर्वाचन की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वालें अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाये – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता

Dewas
—————
मतगणना के संबंध में की जाने वाली तैयारियों के संबंध में दिये निर्देश
————
कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में विधानसभा निर्वाचन-2023 की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए नियुक्‍त आरओ और नोडल अधिकारियों से चर्चा की और कमियों के संबंध में जानकारी ली।
विधानसभा निर्वाचन-2023 की समीक्षा बैठक में कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वालें अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाये। जो अधिकारी/कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित थे। उनसे तीन दिन में जवाब मांगा जाये। जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर कार्यवाही की जाएं। बैठक में नोडल अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दिये।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने 03 दिसम्‍बर को मतगणना के संबंध में की जाने वाली तैयारियों के संबंध में निर्देश भी दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि मतगणना संबंधी सभी तैयारियां समय रहते कर लें। सभी अधिकारी सौंपे गये दायित्‍वों का निर्वहन अच्‍छे से करें।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्हैयालाल तिलवारी, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्‍सेना सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |