नीमच ,कलेक्टर श्री जैन ने अभ्यर्थियों औैर उनके अभिकर्ताओं के साथ किया मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नीमच,
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने सोमवार की शाम को #विधानसभा_निर्वाचन_2023 के तहत होने वाली मतगणना के लिए स्थापित मतगणना केंद्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के परिसर एवं स्ट्रांग रूम परिसर का अभ्यर्थियों औैर उनके अभिकर्ताओं के साथ निरीक्षण कर, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।कलेक्टर ने सीसीटीवी के माध्यम से स्ट्रांग रूम परिसर की, की जा रही निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था कार्य का अवलोकन किया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने अभ्यर्थियों औैर अभिकर्ताओं के साथ सीसीटीव्ही निगरानी एवं रिकार्डिंग कक्ष का अवलोकन कर कंट्रोल रूम के माध्यम से स्ट्रांग रूम कक्षों की सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी कार्य का अवलोकन किया । अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं ने मतगणना केन्‍द्र, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी की पारदर्शी व्‍यवस्‍था को संतोषजनक बताया ।
इस मौके पर अभ्यार्थी श्री नरेन्द्र नाहटा, श्री उमराव सिंह गुर्जर, अभिकर्ता श्री निलेश पाटीदार, श्री ओम शर्मा सहित एसडीएम मनासा श्री पवन बारिया, श्री राजकुमार हलदर, डा. राजेश पाटीदार, तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल, श्री संजय मालवीय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


#CEOMPElections

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |