तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सोमवार सुबह एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। आग इतनी भयानक थी कि लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। इसके अलावा तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।