छठ पर बिहार जाने के लिए सूरत रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, भगदड़ में 1 पैसेंजर की मौत

 आगामी छठ त्योहार के लिए बिहार जाने वाली विशेष ट्रेन में शनिवार को सवार होने के दौरान गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी के कारण 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक (पश्चिम रेलवे) सरजो कुमारी ने बताया कि यात्री सुबह सूरत रेलवे स्टेशन से ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़े, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन में भारी भीड़ थी, जिसके कारण कुछ यात्रियों को घबराहट और चक्कर आने की समस्या हुई।

अधिकारी ने कहा कि एक यात्री को हृदय संबंधी समस्या हो गई और प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने से पहले सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। अधिकारियों ने पीड़ित की पहचान अंकित वीरेंद्र सिंह के रूप में की है। एसएमआईएमईआर (सूरत म्यूनिसिपल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर जयेश पटेल ने कहा, ‘‘एक आदमी भीड़ के कारण गिर गया और उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत का सही कारण पता चल सकेगा। दो अन्य यात्रियों को सांस लेने में समस्या हुई और उनका इलाज जारी है।”

सूरत में हीरा और कपड़ा उद्योग के क्षेत्र में काम करने वाले कई श्रमिक छठ पूजा के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश स्थित अपने गृहनगर जाते हैं। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने नवसारी में संवाददाताओं से कहा कि बिहार जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की।

मंत्री ने कहा कि वह जल्द ही रेलवे स्टेशन जाएंगे। पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा कि उसने त्योहारी सीजन के दौरान अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सूरत और उधना से विशेष ट्रेन चलाने और सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों को तैनात करने जैसे विशेष कदम उठाए हैं। इसमें कहा गया है कि पश्चिम रेलवे विभिन्न गंतव्यों के लिए 46 विशेष ट्रेन चला रहा है, जिनमें से 27 ट्रेन सूरत या उधना रेलवे स्टेशन से चलती हैं या इन स्टेशन से होकर गुजरती हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |