राजस्थान के दौसा में दरिंदा बना सब इंस्पेक्टर, 4 साल की बच्ची से किया रेप, लोगों ने थाने में जमकर पीटा

अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर किस पर भरोसा किया जाए। राजस्थान के दौसा जिले में शुक्रवार को एक पुलिस उपनिरीक्षक ने मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। इस मामले पर राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने का आदेश दिया गया है।

आरोपी हिरासत में, पूछताछ की जा रही
पुलिस ने बताया कि दौसा जिले के राहूवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस उपनिरीक्षक ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को बहला-फुसलाकर कमरे पर बुलाया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह नेहरा ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात और पीड़ित बच्ची के पड़ोस में रहने वाला आरोपी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह दोपहर को बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव 
दौसा की पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि पीड़ित बच्ची की उम्र करीब चार से पांच साल है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने राहूवास थाने का घेराव किया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान गुस्साए लोगों ने एसआई के साथ मारपीट भी की। इसका वीडियो भी सामने आया है।

आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए 
इस मामले पर राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी का कहना है, ”हम इस घटना की निंदा करते हैं और आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए… पांच साल से ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं और लगातार बढ़ती जा रही हैं? जब सरकार और प्रशासन इस तरह की घटनाओं को नजरअंदाज कर देते हैं, तभी अपराधी ऐसे अपराध करने में सफल हो जाते हैं…।” भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘लालसोट में दलित बच्ची के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। मासूम को न्याय दिलाने के लिए मौके पर पहुंच गया हूं। अशोक गहलोत सरकार के नाकारापन से निरंकुश हुई पुलिस चुनाव जैसे संवेदनशील मौके पर भी ज्यादती करने से बाज नहीं आ रही।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |