मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि बढ़ाकर 1 लाख की जाएगी, कमलनाथ का बड़ामलहरा में बड़ा ऐलान

छतरपुर: छतरपुर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को नगर के प्रियदर्शनी खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में उपस्थित अवाम से उन्होनें विधानासभा चुनाव के लिए 17 नवम्बर को कांग्रेस और यहां के कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती लोधी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दोपहर 1 बजे पिपरा पुलिया स्थित हेलीपेड पर पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से 1:16 बजे सभा स्थल तक पर आए प्रदेश महामंत्री गुड़डूराजा बुंदेला उनके साथ थे। अपने संबोधन में उन्होनें कहा कि, शिवराज सरकार झूठ व फरेब की है। 18 वर्ष में प्रदेश में माफियाराज, मंहगाई, बेरोजगारी को बढ़ावा मिला है। भाजपा सरकार द्वारा रोजगार की दिशा में काम नहीं किया गया बल्कि, योजनाओं के नाम पर हर चीज में घोटाले किए गए। शिवराज सरकार ने घर घर शराब दी और कोरोना में मौत दी।

कमलनाथ ने जनता को बताया कि, अपने मुख्यमंत्री के अल्प कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया। इसमें छतरपुर जिले के 83 हजार किसानों का कर्जा माफ किया गया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों के कर्जा माफी का क्रम फिर शुरू होगा। पूर्व की तरह 100 यूनिट का बिजली बिल 100 रुपये व 200 यूनिट का बिजली बिल आधा करने की बात कही। किसानों को खेती के लिए 5 हॉर्सपावर मोटर पंप के बिजली बिल माफ करने की वचन दिया।

उन्होंने कहा कि, सरकार में रहते मैंने मुख्यमंत्री कन्यादान की राशि 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की थी और अब इस योजना की राशि बढाकर 1 लाख रुपये की जाएगी। बुंदेलखंड के विकास की चर्चा करते हुए उन्होनें कहा कि, बुंदेलखंड का पिछड़ापन दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री कार्यकाल में मैंने बुंदेलखंड पैकेज तैयार किया और यहां के विकास के लिए 8 सौ करोड़ रुपये का बजट दिया लेकिन भाजपा सरकार में यह बजट भ्रष्टाचारी की भेंट चढ़ गया। प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने कांग्रेस सरकार को लाने की बात कही। अपने 10 मिनट के उद्बोधन में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप प्रत्यारोप किए।

●कमलनाथ के मंच से गिरा युवक…

बड़ामलहरा में कमलनाथ की सभा के दौरान युवक के मंच से गिरने का मामला सामने आया है। जहां मंच पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण एक युवक मंच से नीचे उतरते समय हादसे का शिकार हो गया और मंच से नीचे गिर गया। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गया। जो कुछ समय तक नीचे पड़ा रहा,  यहां इस दौरान कमलनाथ और प्रत्याशी रामसिया भारती सहित जिले और आस-पास के दर्जनों नेता मंच पर मौजूद थे। यहां बता दें कि कार्यकर्ता मान नहीं रहे थे जहां खुद कमलनाथ नाराज़ होकर उन्हें समझाते हुए दिखे। इस दौरान पर्यवेक्षक कमलाकांत शर्मा, वीरसिंह परमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान, हरिकेश द्विवेदी, शंकर प्रताप सिंह मुन्नाराजा, नरेंद्र दीक्षित, दीप्ति पांडे, वीरसिंह परमार, सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |