संसद का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से शुरू होगा और 22 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के दौरान 15 बैठकें होंगी। शीतकालीन सत्र नई संसद भवन में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी। जोशी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “संसद का शीतकालीन सत्र, 2023 4 दिसंबर से शुरू होगा और 22 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 19 दिनों में 15 बैठकें होंगी। अमृत काल के बीच सत्र के दौरान विधायी कामकाज और अन्य विषयों पर चर्चा का इंतजार है।