कांग्रेस उम्मीदवार श्रीनिवास रेड्डी के ठिकानों पर आयकर छापा, आज दाखिल करने वाले थे नामांकन

तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को हैदराबाद और खम्मम में कांग्रेस उम्मीदवार पी श्रीनिवास रेड्डी के कार्यालय और आवासीय परिसरों पर तलाशी ली। रेड्डी खम्मम जिले की पलैर विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, वह बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले थे।

समर्थकों ने छापे के विरोध में लगाए नारे
कांग्रेस नेता के समर्थकों ने खम्मम में उनसे जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे के विरोध में नारे लगाए। रेड्डी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में संकेत दिया था कि आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियां ​​उन्हें निशाना बनाकर छापेमारी कर सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्रीय एजेंसियों की ‘तलाशी’ पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेताओं पर केंद्रित रही हैं।

बीजेपी कांग्रेस नेताओं को बना रही निशाना 
रेड्डी ने यह भी कहा था कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मिलकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को ‘‘निशाना” बना रही हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘मैं अपने सभी समर्थकों से अनुरोध करता हूं कि वे किसी भी गतिविधि में शामिल न हों, क्योंकि वे (केंद्रीय एजेंसियां) मुझे और मेरी कंपनियों को भी परेशान कर सकती हैं।” आयकर विभाग के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते महेश्वरम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के लक्ष्मण रेड्डी और बदंगपेट नगर निगम के महापौर चिगुरिंथा पारिजात नरसिम्हा रेड्डी के ठिकानों पर छापे मारे थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |