ओटीटी पर धमाल मचा रही ये टॉप वेब सीरीज और फिल्में, यहां देखें पूरी लिस्ट

आजकल सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी का चलन बढ़ गया है। लोग घर बैठे फिल्में देखना ज्यादा पसंद करते हैं। हर नए महीने की शुरुआत को साथ लोगों को नई फिल्मों और नई सीरीज का इंतजार होता है। इसी क्रम में इस महीने 10 नवंबर को एक साथ 3 बड़ी फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। साथ ही कुछ ऐसी फिलमें भी हैं जो ओटीटी पर धमाल मचा रही है। ऐसे में हम आपके लिए बेस्ट और धमाकेदार वेब सीरीज और मूवीज की लिस्ट लेकर आए है, जिन्हे आप घर बैठे आराम से मजा लेते हुए देख सकते हैं।

घूमर

ZEE5 ने ‘घूमर’ के विश्व डिजिटल प्रीमियर की घोषणा कर दी है। इस फिल्म को ओटीटी पर देखना का इंतजार लोग पिछले 80 दिनों से कर रहे थे। बता दें, अभिषेक बच्चन, शबाना आजमी, सैयामी खेर और अंगद बेदी स्टारर यह फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

पिप्पा

पिप्पा एक जीवनी पर आधारित युद्ध फिल्म है, जो भारत की 45 कैवलरी रेजिमेंट के कैप्टन बलराम सिंह मेहता के जीवन पर आधारित है, जो अपने भाई-बहनों के साथ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर लड़े थे। इसमें ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्युली मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

इरुगापत्रु

यह एक तमिल भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो युवराज धायलन द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में विक्रम प्रभु, श्रद्धा श्रीनाथ, विधार्थ, श्री, अबर्नथी और सानिया अयप्पन हैं। यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 10 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।

काला पानी

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 18 अक्टूबर से ‘काला पानी’ स्ट्रीम हो रही है। इसमें मोना सिंह और आशुतोष गोवारिकर मुख्य किरदार में हैं। ये एक सर्वाइवल ड्रामा है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। ऑरमैक्स की लिस्ट में ये पहले नंबर पर है।

लौकी 2

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘लोकी’ का दूसरा सीजन आ चुका है। 6 अक्टूबर से दूसरा सीजन स्ट्रीम हो रहा है। ऑरमैक्स की लिस्ट में ये दूसरे नंबर पर है। जो लोग हॉलीवुड के शोज देखना पसंद करते हैं, उन्हें इसे जरूर देखना चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

महामांगलिक के लिए जैनाचार्य का नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश     |     मैहर में दिखा संस्कारी चोर! माथे पर तिलक लगाकर मंदिर पहुंचा, फिर चुरा ले गया भगवान के चरणों में रखा दान     |     रेप पीड़िता हुई प्रेग्नेंट तो कोर्ट से बोली- मैं अबॉर्शन नहीं करवाऊंगी… जज ने सुनाया ये फैसला     |     बनियान-लुंगी पहन खड़े थे अंकल, पीछे से आया सांड… सींग पर उठाकर ऐसा पटका, Video वायरल     |     भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने मीडिया प्रतिनिधियों के लिए फिट इंडिया संडे साइकिलिंग रैली का आयोजन     |     खंडवा में कुएं की खुदाई के दौरान मट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत     |     स्कूलों ने भेजे ही नहीं 10वीं-12वीं प्रोजेक्ट और प्रेक्टिकल परीक्षा के नंबर, कई स्टूडेंट हुए फेल     |     भाजपा की विजय शाह पर नरमी, क्योंकि मध्य प्रदेश में आदिवासी चेहरों की कमी     |     इंदौर में फिर एक हिंदू युवती बनी लव जिहाद का शिकार, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म     |     रीवा में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत     |