शाजापुर, 06 नवम्बर 2023/ जिला स्तरीय स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय से दिव्यांगजनों ने एक विशाल रैली निकालकर आम लोगों को आगामी 17 नवम्बर 2023 को अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान करते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। रैली में करीब सौ से भी अधिक दिव्यांगजन सम्मिलित हुए और मतदाता जागरूकता के नारे लगाते हुए सभी को मतदान अवश्य करने के लिये प्रेरित किया। रैली के पश्चात् सभी दिव्यांगजनों ने जिला स्वीप सहायक नोडल अधिकारी डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता की शपथ ली।
इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रवीण मंडलोई, समग्र संयोजक सामाजिक न्याय विभाग श्री नरेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक श्री हेमंत दुबे, स्वीप प्लान टीम से श्री रजनीश महिवाल, श्री देवेंद्र पाठक, श्री लोकेश राठौर, श्री जगदीश भावसार, श्री महेश शर्मा, श्री गोरेलाल बालोदिया आदि उपस्थित थे।