प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं का भ्रमण कर खाद भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा की,जिले में यूरिया, डी.ए.पी. एवं एन.पी.के.का पर्याप्त भण्डारण

शाजापुर, 06 नवम्बर 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के निर्देशो के परिपालन में उपायुक्त सहकारिता श्री ओ. पी. गुप्ता एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. शाजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशेष श्रीवास्तव द्वारा शाखा बेरछा की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं का भ्रमण कर खाद भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि शाखा बेरछा में 07 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाएं हैं जिनमें 4751 नियमित सदस्य हैं। इनमें से अद्यतन तिथि तक 2393 सदस्यों द्वारा यूरिया, डीएपी एवं एनपीके खाद प्राप्त कर लिया गया है। साथ ही संस्थाओं में खाद का पर्याप्त भण्डारण पाया गया एवं शेष सदस्यों को खाद वितरण का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। संस्थाओं को खाद नियमित रूप से विपणन संघ से प्राप्त हो रहा है। जिसका भण्डारण एवं वितरण संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान किसानों से भी चर्चा की गई एवं खाद वितरण की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई।

।।।।।।मम
शाजापुर, 06 नवम्बर 2023/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक श्री केएस यादव ने बताया कि शाजापुर जिले में यूरिया, डी.ए.पी. एवं एन.पी.के.का पर्याप्त भण्डारण है। उन्होंने बताया कि सहकारी एवं निजी क्षेत्र में 5359.00 मैट्रिक टन यूरिया, सहकारी एवं निजी क्षेत्र में 1899.00 मैट्रिक टन डी.ए.पी. तथा सहकारी एवं निजी क्षेत्र में 3009 मैट्रिक टन एन.पी.के. उर्वरक उपलब्ध है। जिले में इफको कंपनी एवं एन.एफ.एल. कम्पनी की रेक शाजापुर में आ चुकी एवं सभी निजी एवं सहकारी क्षेत्रो मे यूरिया पहुंच चुका है।

उपसंचालक कृषि श्री यादव ने अऋणी किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि अपनी भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका (पावती) एवं आधार कार्ड लेकर संस्थान से आवश्यकतानुसार यूरिया प्राप्त करें। ऋणी किसान भाई अपनी प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था से यूरिया प्राप्त करें। कलेक्टर श्री किशोर कन्याल द्वारा जिले के समस्त ग्रा.कृ.वि.अधिकारियों की ड्यूटी निजी एवं सहकारी संस्थाओं पर लगाई गई है तथा प्रतिदिवस की रिपोर्ट ली जा रही हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |