शाजापुर जिले में यूरिया का पर्याप्त भण्डारण है,खबर में देखे किस दुकान पर कितनी मात्रा में है यूरिया,
शाजापुर, 05 नवम्बर 2023/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक श्री केएस यादव ने बताया कि शाजापुर जिले में यूरिया का पर्याप्त भण्डारण है। अभी जिले में सहकारी क्षेत्र में 1855.00 मैट्रिक टन यूरिया एवं निजी क्षेत्र में 565.00 मैट्रिक टन यूरिया उर्वरक उपलब्ध है। 04 नवम्बर को इफको कंपनी के यूरिया की 2552.76 मैट्रिक टन की रेक शाजापुर मे आ चुकी है और सभी निजी एवं सहकारी क्षेत्रो में यूरिया पंहुच रहा है।
श्री यादव ने बताया कि 05 नवम्बर को 2381.220 मैट्रिक टन एनएफएल की रेक शाजापुर में आ चुकी है। अऋणी किसान भाईयों से अनुरोध है कि अपनी ऋण पुस्तिका (पावती) एवं आधार कार्ड लेकर संस्थान से आवश्यकतानुसार यूरिया प्राप्त करें। ऋणी किसान भाई अपनी प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था से यूरिया प्राप्त करें।
इन निजी एवं सहकारी संस्थाओं में उपलब्ध है यूरिया
किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक श्री केएस यादव ने बताया कि विकास कृषि सेवा केन्द्र पोलायकलां 20.475 मैट्रिक टन, यादव कृषि सेवा केन्द्र शुजालपुर 16.72 मैट्रिक टन, जय जगन्नाथ ट्रेडर्स सुन्दरसी 14.80 मैट्रिक टन, पटेल कृषि सेवा केन्द्र शाजापुर 14.15 मैट्रिक टन, भारत बीज भण्डार मो.बडोदिया 7.47 मैट्रिक टन, काका कृषि सेवा केन्द्र बेरछा 6.75 मैट्रिक टन, श्री सुन्दर इन्टरप्राइजेस शाजापुर 4.27 मैट्रिक टन, मालवा एग्रीटेक शाजापुर 3.79 मैट्रिक टन, न्यू अमर कृषि सेवा केन्द्र धोबी चैराहा 3.73 मैट्रिक टन, विनोद कुमार रामचंद्र 3.64 मैट्रिक टन, विपणन संघ नगद विक्रय केन्द्र शाजापुर 94.00 मैट्रिक टन, मार्केटिंग सोसायटी 75.00 मैट्रिक टन, एम.पी.एग्रो शाजापुर 177.85 मैट्रिक टन, गुर्जर कृषि सेवा केन्द्र गुलाना 20.47 मैट्रिक टन, रमेशचंद्र भवानीशंकर कालीसिंध 5.58 मैट्रिक टन, मनोहरलाल नन्दकिशोर बिसानी मो.बडोदिया 23.48 मैट्रिक टन, जामलिया ट्रेडर्स मो.बड़ोदिया 22.45 मैट्रिक टन, राज बिल्डिंग मटेरियल मो.बड़ोदिया 21.55 मैट्रिक टन, जय बाबारी कृषि सेवा केन्द्र मो.बडोदिया 19.93 मैट्रिक टन, कनिष्क एग्रो इंटरप्राईजेस मो.बडोदिया 11.43 मैट्रिक टन, मैना श्री कृषि सेवा केन्द्र मो.बड़ोदिया 5.59 मैट्रिक टन, मॉ उमिया कृषि सेवा केन्द्र दुपाड़ा 4.86 मैट्रिक टन, विपणन संघ मो.बड़ोदिया नगद विक्रय केन्द्र 25.20 मैट्रिक टन, मार्केटिंग सोसायटी 88.50 मैट्रिक टन, अग्रवाल खाद बीज भण्डार शुजालपुर 27.45 मैट्रिक टन, न्यू किसान सेवा केन्द्र शुजालपुर 20.34 मैट्रिक टन, विशाल ट्रेडर्स शुजालपुर 14.71 मैट्रिक टन, राज एग्रो खाद बीज भण्डार शुजालपुर 11.11 मैट्रिक टन, तिरूपति एग्रो शुजालपुर 9.45 मैट्रिक टन, विनोद एण्ड कम्पनी शुजालपुर 7.20 मैट्रिक टन, योगदीप ट्रेडर्स शुजालपुर 7.11 मैट्रिक टन, शिवशक्ति ट्रेडर्स शुजालपुर 4.24 मैट्रिक टन, विपणन संघ शुजालपुर नगद विक्रय केन्द्र 25.00 मैट्रिक टन, मार्केटिंग सोसायटी शुजालपुर 22.50 मैट्रिक टन, गुरू कृपा ट्रेडर्स कालापीपल 42.00 मैट्रिक टन, विपणन संघ कालापीपल नगद विक्रय केन्द्र 58.00 मैट्रिक टन एवं मार्केटिंग सोसायटी कालापीपल 50.00 मैट्रिक टन में यूरिया उपलब्ध है।
निर्धारित दर से अधिक विक्रय होने पर जिला स्तर पर संचालक कृषि शाजापुर श्री अरविन्द राजपूत मो.नं. 9300139949 एवं शाखा प्रभारी श्री डी.आर. मालवीय मो.नं. 9893979647 पर शिकायत कर सकते हैं।