तालिबान का समाधान बजरंग बली की गदा है: योगी आदित्यनाथ

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इज़राइल-हमास युद्ध और राजस्थान में कांग्रेस vs भाजपा की लड़ाई के बीच समानताएं बताते हुए कहा, “क्या आप देख रहे हैं, गाजा में तालिबानी जैसी मानसिकता को कैसे एक-एक कर कुचला जा रहा है? उन्होंने आगे कहा कि तालिबान का सिर्फ एक ही समाधान बजरंग बली की गदा।

राजस्थान में कांग्रेस कांग्रेस को टारगेट करते हुए योगी ने कहा, “अराजकता, गुंडागर्दी और आतंकवाद समाज के लिए अभिशाप है और जब इसमें राजनीति शामिल हो जाती है तो इसका असर सारे सभ्य समाज पर पड़ता है।”सरदार पटेल ने कश्मीर को भारत का समान अंग बनाया, लेकिन कांग्रेस के नेता जवाहरलाल नेहरू ने यहां भी समस्याएं पैदा कीं, जिससे आतंकवाद फैल गया। इसके बाद जब बीजेपी की सरकार आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर को समस्या मुक्त बनायाय़। 370 को हटाया,वहां से आतंकवाद को खत्म करने के लिए कई कदम भी उठाए गए।”

उन्होंने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध के बढ़ते मामलों पर भी राजस्थान सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया, ”याद रखें अगर कांग्रेस सफल हुई तो तालिबानी मानसिकता के कारण बहनों और बेटियों का शोषण होता रहेगा।” इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजस्थान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि महिलाओं और दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामलों के कारण राज्य की बदनामी हो रही है और लोग चाहते हैं कि इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव में बीजेपी सत्ता में आए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |