शाजापुर, 31 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री किशोर कन्याल ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त 04 व्यक्तियों को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है।
जारी आदेश अनुसार थाना शुजालपुर मण्डी आजाद नगर शुजालपुर मण्डी निवासी शकलेन खॉ उर्फ टन्नु लखेरा पिता शेरू खॉ उर्फ शेर मोहम्मद खॉ, थाना शुजालपुर मण्डी मार्केटिंग के पास शुजालपुर मंडी निवासी विशाल उर्फ टेम्पु पिता कैलाश मालवीय, थाना शुजालपुर सिटी खाराकुआ शुजालपुर सिटी निवासी शाकिर पिता शफीक खॉ एवं शुजालपुर सिटी रायकनपुरा शुजालपुर सिटी रितेश उर्फ कलवा पिता रामपाल को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर करते हुए शाजापुर एवं सीमावर्ती जिले देवास, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़ तथा सीहोर की राजस्व सीमा से बाहर जाने के आदेश दिए है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने निष्कासन आदेश जारी करते हुए सभी को आदेशित किया है कि वे प्रतिबंधित अवधि में बिना पूर्व अनुमति के उक्त क्षेत्रों में प्रवेश न करें।