छटनी के उपरांत तीनों विधानसभाओं में कुल 32 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए

शाजापुर 31 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रो की संवीक्षा उपरांत तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 32 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए। इस प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167- शाजापुर में 14, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 168- शुजालपुर में 10 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 169- कालापीपल में 08 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167- शाजापुर में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों में श्री अरूण भीमावद पिता श्री देवीसिंह भीमावद भारतीय जनता पार्टी, श्री कराड़ा हुकुमसिंह पिता श्री देवीसिंह कराड़ा इण्डियन नेशनल कांग्रेस एवं श्री भागीरथ बगानीया पिता श्री पदमसिंह बहुजन समाज पार्टी के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए है। इसी तरह पंजीकृत मान्यता प्राप्त दलो के सदस्य (राष्टीय मान्यता प्राप्त एवं राजनैतिक दलों के अतिरिक्त) के अभ्यर्थियों में श्री कांतिलाल पिता श्री मांगीलाल आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए है। अन्य अभ्यर्थियों में निर्दलीय रूप से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालो में से श्री अफसर अली पिता श्री अजगर अली, श्री अमित जाटव पिता श्री ओमप्रकाश जाटव, श्री अमीन खान एडवोकेट पिता श्री नूर खान, श्री ओमप्रकाश वर्मा पिता श्री सालगराम, श्री चौधरी रामप्रसाद पिता श्री हिम्मत सिंह चौधरी, श्री राजेन्द्र सिंह चोखुटिया पिता श्री अमर सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह जादोन पिता श्री दिलीप सिंह जादोन, श्री रामस्वरूप शर्मा पिता श्री वासुदेव शर्मा, श्री सुनील पिता श्री सूरज सिंह एवं श्री हरी सिंह ठाकुर (गोहिल) पिता श्री रामसिंह ठाकुर के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए है।

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 168- शुजालपुर के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों में श्री इन्दरसिंह परमार पिता स्व. श्री भेरूलाल भारतीय जनता पार्टी, श्री कवि मनोहर बौद्ध पिता श्री नब्बाजी बहुजन समाज पार्टी एवं के श्री रामवीर सिंह सिकरवार पिता स्व. श्री भगवान सिंह सिकरवार इण्डियन नेशनल कांग्रेस के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए है। इसी तरह पंजीकृत मान्यता प्राप्त दलो के सदस्य (राष्टीय मान्यता प्राप्त एवं राजनैतिक दलों के अतिरिक्त) के अभ्यर्थियों में श्री कैलाश चौडिया पिता श्री रमेशचंद्र आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), श्री बाबुलाल मालवीय खेड़ीनगर पिता श्री सिद्धुलाल मालवीय समाजवादी पार्टी के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए है। अन्य अभ्यर्थियों में निर्दलीय रूप से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालो में से श्री इन्दर सिंह परमार पिता श्री देवकरण सिंह, श्री इब्राहिम बेग पिता श्री छितु बेग, श्री जोगेन्द्र सिंह परमार पिता श्री डिप्टीसिंह, श्री राजेन्द्र सिंह जादोन पिता श्री दिलीप सिंह जादोन एवं डा. काजी. एस. रेहमान (सईद भाई) पिता हबीबुर रहमान के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 169- कालापीपल में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों में श्री कुणाल चौधरी पिता श्री कैलाशचंद्र चौधरी इण्डियन नेशनल कांग्रेस, श्री घनश्याम चंद्रवंशी पिता श्री राधेश्याम चंद्रवंशी भारतीय जनता पार्टी एवं श्री जीवन सिंह मालवीय पिता श्री पर्वतसिंह बहुजन समाज पार्टी के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए हैं। इसी तरह रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों में श्री अजब सिंह मीना (पत्रकार) पिता श्री रतनसिंह मीना जय लोक पार्टी और श्री योगेश मालवीय पिता श्री काशीराम मालवीय आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए है। अन्य अभ्यर्थियों में निर्दलीय रूप से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालो में से डॉ. एलम‍सिंह राजपूत पिता श्री शंकरलाल राजपूत, श्री चतुर्भुज तोमर एड्व्होकेट पिता श्री गंगाधर तोमर एवं श्री चंद्रशेखर बारोड़ (छापरी) पिता श्री लक्ष्मीनारायण बारोड़ के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए हैं।

क्रमांक 175/2003/चन्देलकर/उइके

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |