मालदीव में खास अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखी अनन्या पांडे, तस्वीरें देखकर फैंस ने कह दी ऐसी बातें

 बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों मालदीव में सुकून के पल बिता हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अपना बर्थडे मनाने के लिए मालदीव गई हुई हैं। उन्होंने वहां अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया वो भी। इन पलों को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है।

अनन्या इन तस्वीरों में समुद्र किनारे एंजॉय करती दिख रही हैं तो वहीं कुछ तस्वीरों में डिनर और मयूजिक एंजॉय करती नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने केक काटने की भी अपनी प्यारी तस्वीर पोस्ट की है। कुछ तस्वीरों और वीडियो में एक्ट्रेस एडवेंचर स्पोर्ट्स भी ट्राई करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 25!!!!! बहुत सारी कृतज्ञता, बहुत सारे खाने और रोशनी से भरपूर धन्यवाद, सभी प्यार और अच्छी भावनाओं के लिए धन्यवाद। साथ ही मैंने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले तीन इंद्रधनुष देखे और मुझे ऐसा लग रहा है कि यह एक संकेत है।

फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनके नो मेकअप लुक की भी काफी तारीफ कर रहे हैं। कई लोग एक्ट्रेस को नैचुरल ब्यूटी कह रहे हैं। बता दें कि अनन्या पांडे एक्टर चंकी पांडे की बड़ी बेटी हैं, जिन्होंने उनके नक्शे कदम पर चलकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और आज वो यहां अपनी दमदार पहचान बना चुकी हैं। अनन्या पांडे की सबसे हालिया भूमिका ड्रीम गर्ल 2 में थी, जहां उन्होंने परी श्रीवास्तव का किरदार निभाया था। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और आयुष्मान खुराना की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की। अनन्या का अगला प्रोजेक्ट ‘खो गए हम कहां’ है। वहीं, उनकी झोली में ‘कॉल मी बे’ भी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |