शाजापुर कलेक्टर ने 10 समूहों को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र देने की घोषणा की, जानें क्या है मामला

शाजापुर

विधानसभा निर्वाचन-2023 में शतप्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्र स्तर पर बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों का गठन किया गया है। इन समूहों का आज जिला स्तरीय सम्मेलन स्थानीय एमजी कान्वेंट विद्यालय में आयोजित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने समूहों के सभी सदस्यों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई।
इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल ने सभी बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन मतदान केन्द्रों पर पिछले विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदान प्रतिशत कम था, वहां विशेष रूप से आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन महत्वपूर्ण महायज्ञ है। इसे उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिये। नवयुवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए बूथ स्तरीय समूह अपने स्तर पर छोटी-छोटी प्रतियोगिताएं आयोजित कर सकते हैं। स्थानीय भाषाएं एवं बोली में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं। जिन मतदाताओं ने पिछले निर्वाचन में मतदान नहीं किया हो, उन्हें विशेष रूप से प्रोत्साहित करने का कार्य समूह करें। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सर्वाधिक अच्छा कार्य करने वाले 10 समूहों को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर ने कहा कि सभी सदस्य अपने-अपने मतदान केन्द्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गतिविधियां चलाएं। ऐसे मतदाता जो काम के सिलसिले में या अन्य कारणों से बाहर चले गये हो, उन्हें मतदान दिवस पर बुलाने के लिए उनके परिवार को प्रेरित करें। युवा पीढ़ी में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए गतिविधियां करें। मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था ग्राम पंचायत से करवाएं।
इस अवसर पर डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे, जनपद पंचायत सीईओ श्री एचएल वर्मा, बीआरसी श्री रजनीश महिवाल, एमजी कान्वेंट विद्यालय के प्रबंधक फादर जॉर्ज थामिल, प्राचार्य श्री साइमन भी उपस्थित थे। सम्मेलन का संचालन श्री देवेन्द्र पाठक ने किया।


#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
#MPElection_2023
#shajapurelection2023
#sveepshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |