भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और 230 विधानसभा सीटों में से बुधनी विधानसभा सीट सबसे हॉट मानी जाती है। बता दें कि इस सीट से खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लड़ते हैं। इसलिए यह सीट सबसे हॉट मानी जाती है और इस सीट पर सब की नजर भी रहती है 20 सालों से यह सीट बीजेपी का गढ़ है इस बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अगर बात करें कांग्रेस की तो कांग्रेस ने यहां से अपने प्रत्याशी के रूप में अभिनेता विक्रम मस्ताल को मैदान में उतार दिया है। वहीं सपा ने इस बार मिर्ची बाबा को इस सीट से उतारा है। कुल मिलाकर अब इस सीट पर नेता और अभिनेता इसी के साथ संत के बीच मुकाबला रहेगा।
आज 30 अक्टूबर को इस सीट से तीनों ही प्रत्याशी अपना नामांकन भरेंगे। यहां पर पिछले 20 साल से भाजपा लगातार जीत दर्ज कर रही है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार यहां से चुनाव लड़ते हैं कांग्रेस भी पूरा प्रयास कर रही है लेकिन पिछले 20 साल से वह कामयाब नहीं हो पाई। इस बार कांग्रेस ने शिवराज सिंह के सामने अभिनेता विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बना दिया है।
बता दें की मिर्ची बाबा के साथ सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें विशेष सीट से चुनाव लड़ने की शुभकामनाएं दी थी। प्रयास लगाए जा रहे थे की मिर्ची बाबा बुधनी में सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने चुनाव मैदान में उतरेंगे इन कयासों पर भी विराम लग गया है और वह आज बुधनी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। मिर्ची बाबा लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर हैं वह जेल से रिहा होने के बाद से शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोल रहे हैं उन्होंने भोपाल में मुंडन भी कराया था।
वहीं रामानंद सागर की रामायण सीरियल में हनुमान जी का रोल अदा करने वाले विक्रम मस्ताल को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है विक्रम मस्ताल लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और आज वह बुधनी विधानसभा से अपना नामांकन फार्म जमा करेंगे।