shajapur जब एशिया के सबसे बड़े दुलदुल इमाम बाड़े,से निकलकर चोक पहुचे ओर “हुसैन” मय हो गया था माहौल,देखे सीधा वीडियो कवरेज

शाजापुर। इंसानियत के लिए कर्बला के मैदान में कुर्बानी देने वाले रसूले पाक के नवासों की शहादत का पर्व मोहर्रम चांद दिखार्ई देने के बाद शुरू हो गया और कर्बला के शहीदों की याद में हर आंख नम हो गई। शनिवार को चांद दिखने के बाद से मोहर्रम की शुरूआत हुई और मुस्लिमजन शोहदा-ए-कर्बला के जिक्र में मशगुल हो गए।
👇खबर की वीडियो यहा नीचे खुलेगी👇

मोहर्रम का आगाज होते ही मुस्लिम समाजजनों द्वारा दुलदुल, ताजियों को सजाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी कड़ी में रविवार को मोहर्रम की पहली तारीख को एशिया के सबसे बड़े माने जाने वाले दुलदुल को मुस्लिमजनों ने चौकी पर विराजित करने के लिए इमाम बाड़े से बाहर निकाला। वहीं मोहर्रम के पर्व को लेकर समाजजनों द्वारा विभिन्न तैयारियां की जा चुकी हैं। नगर के विभिन्न अखाड़ों द्वारा भी नौबत-ताशा बजाने की रिहर्सल के साथ अखाड़ा खेलने के दौर के साथ ही सबील पिलाने का दौर भी शुरू हो गया है। दुलदुल निकालते समय मोहर्रम कमेटी के सदर इमरान खरे खरखरे, खजांची अकरम ठेकेदार, जनरल सेकेट्री डॉक्टर मौजूद मोहम्मद, मीडिया प्रभारी शफीक खान, सरपरस्त मिर्जा सलीम बेग, शेख शमीम, असलम शाह, इरशाद खान, मिर्जा सोहराब बेग, वरिष्ठ पार्षद अजीज मंसूरी, अखलाक हुसैन मदनी, अफसार अहमद, पप्पू सदर, शकील वारसी, शब्बीर भाई, रज्जाक भाई, सय्यद वकार अली, मुंशी खान, मरगूब खान, सबदर भाई, अजगर भाई, बाबू ऐरिगेशन, हनीफ राही, आफताब, सलमान शेख, अफाक पटेल, आबिद अली, अनवर अली, मुन्ना भाई, शौकत अली, जम्मु भाई, अकील नूरमंडी, आजाद भाई, जाकिर पहलवान, फैसल वारसी, कय्यूम खान, सद्दाम खान सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।
सबिल और मजलीस का दौर शुरू
मोहर्रम पर्व के शुरू होने के साथ ही जगह-जगह मजलीस और सबिल पिलाने का दौर भी शुरू हो गया है। रात के समय मजलीस में शोहदा-ए-कर्बला को याद कर फातेहा पढ़ी जा रही है तो वहीं घरों पर दूध और शरबत की सबिल पिलाई जा रही है। साथ ही हलीम (खिचड़ा) खिलाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसीके साथ मोहर्रम पर्व पर बांटी जानी वाली विशेष मिठाई रेवड़ी की दुकानें भी सज गई हैं और हुसैनी चौक में रौनक का माहौल दिखाई देने लगा है। वहीं बच्चों के लिए छोटे दुलदुल और बुर्राक भी बाजार में पहुंच गए हैं। साथ ही स्थानीय आजाद चौक स्थित मस्जिद पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।
👇मोहर्रम कमेटी पदाधिकारी क्या बोले देखें👇

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |