शाजापुर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री कन्याल ने की कम्यूनिकेशन प्लॉन की तैयारी की समीक्षा

शाजापुर
*****
विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान समस्त सूचनाएं समय पर प्राप्त करने एवं देने के लिए बनाए जा रहे कम्यूनिकेशन प्लान की तैयारी की समीक्षा आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी व नोडल कम्यूनिकेशन प्लान श्रीमती सुषमा भदौरिया, मास्टर ट्रेनर्स डॉ. वीपी मीणा व डॉ. बीएस विभूति, ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री बिरमसिंह सोंधिया, जिला सूचना अधिकारी एनआईसी श्री विवेक महावर भी उपस्थित थे।
कम्यूनिकेशन प्लान में मतदान दलों के रवाना होने, मतदान केन्द्र पर पहुंचने, मॉकपोल कराने, मतदान शुरू होने, प्रति दो घण्टे में मतदान की जानकारी देने, मतदान समाप्ति के समय पर वितरित पर्चियों, मतदान समाप्ति समय आदि महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त करने के लिए तंत्र बनाया जायेगा। कम्यूनिकेशन प्लान क्रियान्वित करने के लिए खण्ड स्तर पर एवं जिला मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम भी बनाया जायेगा। कलेक्टर श्री कन्याल ने कम्यूनिकेशन प्लॉन में संलग्न सभी कर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति जिम्मेदार रहने के लिए प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये।
#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
#MPAssemblyElection2023
#MPElection2023
#shajapurelection2023

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |