Shajapur एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस उतरी सड़को पर,नियमो का उल्लंघन करने वालो पर हुई कार्यवाही

Shajapur-,
प्रदेश में बढती सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के समस्त जिलो में प्रतिमाह एक दिवस यातायात जागरूकता दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। यातायात जागरूकता दिवस के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन मानस को रोड सेफ्टी के बारे में अवगत कराने का भी निर्णय लिया गया, जिससे जिलो में हो रही सड़क दुर्घटना में प्रभावी कमी लाई जा सके।

पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी श्री सतेन्द्र सिंह राजपूत व यातायात थाना स्टाफ टीम द्वारा आज जिले में यातायात जागरूकता दिवस मनाया गया। जिसमे थाना यातायात स्टाफ द्वारा शहर के प्रमुख चौराहे पर बैनर एवं तख्तियों के माध्यम से यातायात नियमो का पालन करने हेतु जागरूकता सन्देश आम वाहन चालको को दिए एवं बस स्टेण्ड के आसपास की दुकानदारों के द्वारा दुकान के सामने किये गये अतिक्रमण व ट्रामा सेंटर के आसपास का अतिक्रमण को हटवाया गया एवं शहर के विभिन्न जगह का अतिक्रमण भी हटाया गया। बस स्टैंड व ट्रामा सेंटर एवं शहर के लोगो को यातायात नियमों के बारे में समझाईश दी गई एवं ऑटो चालको को समझाईश दी गई कि बिना परमिट के ऑटो न चलाये तथा कुछ ऑटो को जप्त भी किया गया एवं थाना प्रभारी सूबेदार सतेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा चालको को गुड सेमेरिटन योजना अंतर्गत सड़क दुर्घटना घटित होने पर गंभीर घायलों की जान बचाये जाने पर सरकार द्वारा 5000 रु. गुड सेमेरिटन को प्रदाय किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी। साथ ही गत दिवस शहर में स्थित सहज पब्लिक स्कूल पहुंचकर स्कूली वाहनो को चैक कर चालकों को यातायात सम्बन्धी नियमो की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में थाना यातायात स्टाफ सहायक उप निरीक्षक श्री श्याम चौधरी, सहायक उप निरीक्षक श्री माखनलाल दायमा, आरक्षक श्री मोहन पटेल, से. श्री नंदकिशोर वर्मा उपस्थित रहे एवं यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किये जाने हेतु पंपलेट वितरण किये गये।
#jansamparkshajapur
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |