“बीजेपी ने मुझे बुलाया खाना खिलाया और खाने में जहर मिलाकर…” बीजेपी विधायक का वीडियो हो रहा वायरल

 ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घमासान जारी है। लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी से दावेदारी पेश कर रहे प्रत्याशियों की नाराजगी सामने निकाल कर सामने आ रही है। टिकट न मिलने से नाराज कुछ नेता पार्टी छोड़ रहे है तो कुछ नेता खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है। इसी कड़ी में भिंड से वर्तमान बीजेपी विधायक संजीव सिंह ने टिकट कटने से नाराज सिंह ने एक वीडियो जारी कर अपना विरोध दर्ज किया है।

बीजेपी से टिकट कटने से भिंड नाराज विधायक संजीव सिंह ने वीडिया जारी कर अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि बीजेपी ने मेरी पीठ में छुरा घौंप दिया है। मैं बीजेपी के टिकट पर विधायक नहीं बना था, मैं बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था। बीजेपी ने मेरी पीठ पर छुरा घौंपा, मुझे बुलाया खाना खिलाया और खाने में जहर मिलाकर विश्वाासघात किया है। मैंने गुंडागर्दी खत्म कर दी थी।

आगे सिंह ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी को टारगेट किया और कहा कि जब से बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किया तब से क्षेत्र के लोग भयभीत है। मैंने अपने कार्यकाल में गुंडागर्दी का वातावरण नहीं होने दिया। जब से बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किया तब से क्षेत्र में भय का वातावरण क्षेत्र में फिर से बनने लगा है। भगवान राम ने रावण का वध किया था, आज भी समाज में कई रावण है कई कुरीतियां है उनका वध करना है। भगवान राम को संघर्ष करना पड़ा था हम सभी इंसान है। इसलिए संकट आएंगे। संघर्ष करना होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |