चारधाम तीर्थयात्रियों की संख्या पहली बार पहुंची 50 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं ने तोड़े रिकॉर्ड

देहरादूनः उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधामों के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पहली बार 50 लाख के पार हो गई है। पुलिस ने यहां बताया कि विश्वप्रसिद्ध चारधाम-बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन के लिए देश-विदेश से रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं और इस यात्रा सीजन में अब तक 50 लाख तीर्थयात्री यहां पहुंच चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार, 16 अक्टूबर तक चारधाम के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही लगभग 5.41 लाख वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं। अप्रैल-मई में यात्रा आरंभ होने के बाद केदारनाथ धाम में लगभग 17.08 लाख, बद्रीनाथ धाम में 15.90 लाख, गंगोत्री में 8.46 लाख, यमुनोत्री में 6.94 लाख यात्री दर्शनों के लिए पहुंच चुके हैं। इसके अलावा, हेमकुंड साहिब में भी 1.77 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किए जा चुके हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं। पिछले साल रिकॉर्ड 47 लाख श्रद्धालु चारधाम की यात्रा के लिए पहुंचे थे।

वहीं प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सुरक्षित व निर्बाध चारधाम यात्रा के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य पुलिस द्वारा प्रत्येक स्तर पर तीर्थयात्रियों की हर संभव सहायता की जा रही है। गढ़वाल हिमालय में स्थित चारधाम हर वर्ष अक्टूबर-नवंबर में दीवाली के बाद शीतकाल में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं और ये छह माह बाद अप्रैल-मई में दोबारा खोले जाते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिग्विजय सिंह बोले- सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान का मिसाइल दागना गलत, सख्ती से रोक लगना चाहिए     |     रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात… दोस्त का गला काटते हुए वीडियो बनाया, फिर उसके परिवार को भेज दिया     |     बाघ के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत का माहौल     |     औचक निरीक्षण पर अचानक पहुंचे डिप्टी CM मिली भारी लापरवाही, जवाब नहीं दे पाए सीएमओ, तत्काल प्रभाव से निलंबित     |     अब दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है पाकिस्तान सरकार – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह     |     बुरहानपुर के कारखेड़ा-ढाबा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर     |     भोपाल मंडल के निशातपुरा में शुरू हुई नई सिग्नल प्रणाली, अब ऑप्टिकल फाइबर से मिलेगा सीधा कंट्रोल     |     टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा     |     स्टेशन पर गूंजी किलकारी, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस; ताली बजाकर हुआ बच्चे का स्वागत     |     ‘मुझे सरहद पर भेजा जाए…’ भारत-PAK तनाव के बीच हाई कोर्ट के जज ने की मांग, ले चुके हैं आर्मी की ट्रेनिंग     |