कौन किस पद पर बैठा है, इसका निर्णय आलाकमान करता है- पायलट

राजस्थान में चुनावी मौसम अब परवान चढ़ चुका हैं। नेताओं के बीच जारी जुबानी जंग, रोज उछलते नए जुमले और चुनावी सभाओं से सियासत की गर्मी का अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस, सभाओं और रैलियों का दौर भी लगातार जारी हैं। साथ ही टिकटों को लेकर पार्टियों में विरोध के स्वर भी सामने आ रहे हैं। कुछ लोग बागी रवैया अपना रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो अब साथ पुरानी बाते भूलकर साथ आने का दावा कर रहे हैं। गुरूवार शाम पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान कांग्रेस में हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया। सचिन पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे बीच प्यार और स्नेह सबके बीच एक मिसाल बन गया हैं। इसी प्यार मोहब्बत से सब लोग डरे हुए और घबराए हुए हैं।

इस दौरान पायलट ने टिकट वितरण को लेकर भी बात की। पायलट ने कहा कि पिछले साल जो घटनाक्रम हुआ, उसमें कुछ लोगों पर पार्टी अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे, तब किसी पर कार्यवाही हुई या नहीं हुई, लेकिन जीतने वाले जितने भी उम्मीदवारों के प्रपोजल आए, मैंने उसका खुले मन से स्वागत किया।  किसी का भी विरोध नहीं किया। पायलट ने आगे कहा कि चाहे उस समय किसी ने सोनिया गांधी की अवमानना की हो फिर भी मैंने पार्टी हित में जो भी हो वहीं
किया। इससे बड़ा भाईचारे और प्यार का कोई प्रमाण नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री पद को लेकर पायलट ने दिया बड़ा बयान 

बता दें कि गुरवार शाम सचिन पायलट दौसा पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रियंका गांधी की चुनावी रेली की तैयारियों का जायाजा लिया था। इस दौरान पायलट मीडिया से रूबरू हुए और चुनावी महौल और टिकट ऐलान के लिए बार की। गुरूवार को ही सुबह सीएम गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कहा कि मुख्यमंत्री पद उन्हें नहीं छोड़ रहा। जब पायलट से गहलोत के इस बयान पर सवाल किया गया तो पायलट ने कहा कि उन्होंने क्या कहा मुझे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन कौन किस पद पर बैठता है, इसका निर्णय कांग्रेस लीडरशिप तय करती है, कौन सा नेता किस पद पर संगठन में या सरकार में काम करेगा यह पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय करेगा वह सबको स्वीकार ही होगा।

बीजेपी में हो रही घबराहट- पायलट

इस दौरान पायलट ने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला। पायलट ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान का कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष था और सब ने मिलकर मेहनत की तो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी। इस बार भी हम सब मिलकर मेहनत कर रहे हैं, जिसके चलते बीजेपी में घबराहट है और आपसी टकराव और खींचतान भी भाजपा में हो रही हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |