‘बीजेपी वाले धर्मांतरण और सांप्रदायिकता के अलावा कुछ नहीं जानते’, भूपेश बघेल ने साधा निशाना

 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां प्रचार अभियान में डटी हुई हैं। एक ओर जहां कांग्रेस के पास सत्ता में वापिस आने की चुनौती है तो दूसरी ओर बीजेपी बघेल  सरकार को सत्ता से बाहर करना चाहती है। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर चुकी है और पार्टी नेता लोगों के बीच जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले धर्मांतरण और सांप्रदायिकता के अलावा कुछ नहीं जानते हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, “वे (भाजपा) पर्यावरण को कितना भी खराब करने की कोशिश करें, वे सफल नहीं होंगे। उन्होंने पीएचडी की है, और वे धर्मांतरण और सांप्रदायिकता के अलावा कुछ नहीं जानते हैं। हमने अभ तक तीन बड़ी योजनाओं की घोषणा की है। अब हमने कहा कि हम जाति आधारित सर्वेक्षण करेंगे। हमने विधानसभा में घोषणा की कि हम 20 क्विंटल धान खरीदेंगे। केंद्र सरकार अगर फंड नहीं देता है तो छत्तीसगढ़ सरकार अपने खर्च पर 17.5 लाख घर बनाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अडानी समूह के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस आरोप का समर्थन किया कि वह बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर कोयला खरीदता है जिसके कारण देश में बिजली की कीमतें बढ़ रही हैं। सीएम बघेल ने यह भी पूछा कि कई सार्वजनिक ढांचागत परियोजनाएं अडानी समूह को क्यों मिलीं। सीएम बघेल ने कहा खदान, हवाई अड्डे, रेलवे, सब कुछ अडानी के पास जा रहा है। ऐसा क्या है कि ये सभी चीजें अडानी के हाथों में दी जा रही हैं? राहुल गांधी सही कह रहे हैं। अगर आज बिजली का बिल बढ़ा है, तो यह अडानी के खरीदने के कारण बढ़ा है।

कांग्रेस ने पुराने विधायकों पर फिर से भरोसा जताया
छत्तीसगढ़ के सत्ताधारी दल कांग्रेस ने राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने जहां पुराने विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है वहीं नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। पार्टी ने अपने 25 मौजूदा विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है तथा एक पूर्व मंत्री सहित 10 मौजूदा विधायकों की टिकट काट दी है। पार्टी ने 22 नए चेहरों को मौका दिया है। पार्टी द्वारा जारी 53 उम्मीदवारों की सूची में 17 सीटें वे हैं जहां से कांग्रेस 2018 के विधानसभा चुनाव में हार गई थी।

इस बार 75 सीटें जीतने का लक्ष्य
कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई थी। राज्य में जेसीसी (जे) और बसपा को क्रमशः पांच और दो सीटें मिली थी। कांग्रेस के मौजूदा विधायक 71 है। कांग्रेस ने इस बार 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |