बिहार में अब 48 घंटे पहले मिलेगी हवा की गुणवत्ता की जानकारी, BSPCB ने शुरू की सेंसर आधारित प्रणाली

पटना: बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बीएसपीसीबी) ने एक ऐसी प्रणाली शुरू की है जो राज्य के सभी 534 प्रखंडों में हवा की गुणवत्ता का 48 घंटे पहले पूर्वानुमान लगाएगी। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शुक्ला ने शनिवार को कहा कि इस पहल का उद्देश्य सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण से निपटना है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 534 प्रखंडों के कार्यालयों में कम लागत वाले सेंसर की स्थापना भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी-कानपुर) के सहयोग से की गई है।

वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली जारी करेगी अलर्ट
शुक्ला ने कहा कि वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली अलर्ट जारी करेगी ताकि संबंधित अधिकारी और आम जनता तदनुसार आवश्यक कदम उठा सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली आगामी वायु प्रदूषण प्रकरणों के बारे में समय पर जानकारी दे सकती है, जिसका उपयोग निर्णयकर्ता सबसे अधिक प्रदूषण वाली गतिविधियों के जोखिम को कम करने के लिए कर सकते हैं। शुक्ला ने कहा कि आईआईटी-कानपुर के तकनीकी सहयोग से राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी 534 प्रखंडों के कार्यालयों में कम लागत वाले सेंसर स्थापित किए हैं। बीएसपीसीबी के अध्यक्ष ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “ये सेंसर हवा की गुणवत्ता पर डेटा प्रदान करेंगे, विशेष रूप से पार्टिकुलेट मैटर (पीएम2.5) के संदर्भ में, जो न केवल बिहार में बल्कि पूरे भारत में गंगा किनारे के मैदान वाले इलाके के परिवेशी वायु में प्रमुख प्रदूषक है।”

“वायु प्रदूषण अब केवल शहरों तक ही सीमित नहीं”
बीएसपीसीबी और आईआईटी, कानपुर के बीच वायु गुणवत्ता माप परियोजना के लिए मार्च में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे। शुक्ला ने कहा कि सेंसर लगाने का काम अगस्त में शुरू हुआ जो एक सप्ताह पहले पूरा हो गया। उनका कहना है कि ये सेंसर राज्य के 25 जिलों में बीएसपीसीबी के 35 निगरानी स्टेशनों के अतिरिक्त हैं। उन्होंने कहा, “वायु प्रदूषण अब केवल शहरों तक ही सीमित नहीं है। हाल के वर्षों में, राज्य के अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वायु प्रदूषण के उच्च स्तर का अनुभव हुआ है। सभी प्रखंडों में सेंसर की स्थापना से हम आकलन कर पाएंगे।” उत्तर बिहार के बेगुसराय शहर में पिछले साल एक नवंबर से इस साल 30 जनवरी के बीच ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता वाले दिन (AQI 401 और 500 के बीच) देखे गए थे। इसके अलावा, समस्तीपुर शहर में 65 दिन खराब वायु गुणवत्ता (एक्यूआई 301 और 400 के बीच) दर्ज किए गए, मोतिहारी में ऐसे 39 दिन दर्ज किए गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |