कोटा में नीट की तैयारी कर रही नाबालिग कोचिंग छात्रा से रेप, मेस और हॉस्टल संचालक गिरफ्तार

राजस्थान के कोटा जिले में कोचिंग कर रहे छात्रों के लिए खाना लाने वाले लड़के और एक छात्रावास के मालिक को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(नीट) की तैयारी कर रही 15 वर्षीय छात्रा के साथ बार-बार बलात्कार और उसे धमकाने मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोटा शहर के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि लड़की बिहार की रहने वाली है और अपनी बहन के साथ यहां छात्रावास में रह रही थी।

छात्रा ने मंगलवार को अपनी शिकायत में बताया कि खाना लाने वाले लड़के ने बार-बार उसका बलात्कार किया जबकि छात्रावास के मालिक से इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि लड़का खाना देने के लिए उसके कमरे में आता था और दोनों में परिचय हो गया था। जान-पहचान का फायदा उठाकर फरवरी में लड़के ने उसे शराब पीने का लालच दिया और जब वह नशे में हो गई तो उसके साथ बलात्कार किया। उसने इस घटना की वीडियो बना ली थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद लड़के ने ब्लैकमेल कर छह से सात बार उसका बलात्कार किया। जब पीड़िता मदद के लिए हॉस्टल मालिक के पास पहुंची, तो उसने पहले उसे टिफिन पहुंचाने वाले लड़के से शादी करने के लिए मनाने की कोशिश की। जब उसने इनकार कर दिया, तो हॉस्टल के मालिक ने पीड़िता को चेतावनी दी कि उसके किसी भी कदम से उसके घरवालों के सामने मामला खुल जाएगा और उनकी ‘‘बदनामी” हो जाएगी। पुलिस ने लड़के और मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |