चोरों के हौसले हुए बुलंद, एक के बाद एक हिंदू मंदिरों को बनाया निशाना, कैमरे में कैद हुए तस्वीर

मध्यप्रदेश के दतिया में अज्ञात चोर हिंदू मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। एक के बाद एक मंदिर को टारगेट किया जा रहा है। चोर उन मंदिरों को टारगेट कर रहे हैं जो शहर से दूर हैं और प्रसिद्ध हैं। बीते कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने रामलला मंदिर को अपना निशाना बनाया था तो वहीं कुछ अज्ञात चोरों ने बुंदेला बाबा के मंदिर की दानपेटी चुरा ली थी। आज कुछ चोरों ने प्रसिद्ध मोहना हनुमान मंदिर के ताले काटकर मंदिर से कुछ पैसे निकालकर ले गए । यहां सबसे बड़ी बात यह है कि जिन मंदिरों में यह चोर वारदात कर रहे हैं यह सभी मंदिर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आते हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

मंदिरों के पुजारी शिकायत तो करते हैं पर पुलिस आवेदन लेकर मामले को साधकर वारदात छिपा देते हैं और चोरों के मंसूबे बढ़ जाते हैं। पुजारियों के सामने रोने के अलावा कोई दूसरा साधन भी नहीं होता। इस बात के लिए शहर के लोग दबी जुबान सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जमकर चल रहे जुए में हारे हुए जुआरियों पर इल्जाम लगा रहे हैं। बता दें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तमाम जगह जुआ खिलाया जा रहा है। हालांंकि यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |