सभी शासकीय सेवक परिचय पत्र धारण कर कर्त्तव्य स्थल पर उपस्थित रहें – कलेक्टर श्री कन्याल

शाजापुर, 11 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन-2023 को दृष्टिगत रखते हुए सभी शासकीय सेवक परिचय पत्र धारण कर कर्त्तव्य स्थल पर उपस्थित रहें। उक्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल ने आज विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, अनुविभागीय अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने नॉमिनेशन फॉर्म जमा करने, सी-विजिल एप्प कन्ट्रोल रूम, शिकायत कन्ट्रोल रूम एवं अन्य कार्य के लिए तैनात कर्मियों के कक्षों का भी निरीक्षण किया। साथ ही बनाए गए जिला शिकायत निवारण कक्ष एवं सी-विजिल कन्ट्रोल रूम तथा मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने स्वयं मोबाईल से कन्ट्रोल रूम में फोन लगाकर कन्ट्रोल रूम के कार्यप्रणाली की जाँच की। इसके उपरांत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परिसर में भ्रमण कर 100 मीटर के दायरे में पर्याप्त बेरिकेडिंग्स करने के निर्देश दिये।

एसएसटी चेकिंग पाईंट आलरी का निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने आज विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए जिले की सीमा आलरी (मक्सी) में बने स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |