‘देश का नेतृत्व PM मोदी जैसे व्यक्ति के हाथ में हो तो असाधारण परिणाम पक्के हैं’, GDP ग्रोथ रेट बढ़ने पर बोले अमित शाह

आईएमएफ की ओर से भारत के लिए मजबूत आर्थिक विकास के अनुमान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि जब देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे संवेदनशील, परिश्रमी और समर्पित नेता द्वारा किया जाता है, तो असाधारण परिणाम अनिवार्य हो जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के 2023-24 की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान 0.2 प्रतिशत बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि, उसने वैश्विक वृद्धि का अनुमान घटाकर तीन प्रतिशत कर दिया।

‘तो असाधारण परिणाम पक्के हैं’
अमित शाह ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘नेतृत्व मायने रखता है। जब देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे संवेदनशील, परिश्रमी और समर्पित नेता द्वारा किया जाता है, तो असाधारण परिणाम अनिवार्य हो जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण हमारा देश आज विकसित देशों की तुलना में अधिक तेजी से प्रगति कर रहा है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘एक अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री जो हासिल नहीं कर सके, उसे जनता के प्रति समर्पित एक नेता ने पूरा कर दिखाया। मोदी जी, हमारे भारत को दुनिया का अग्रणी देश बनाने की राह पर आगे बढ़ाने के लिए आपको और शक्ति मिले।”

आईएमएफ ने बढ़ाई भारत की GDP ग्रोथ रेट
आईएमएफ ने मंगलवार को ‘विश्व आर्थिक परिदृश्य’ में कहा कि भारत में वृद्धि दर 2023 और 2024 दोनों में, 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस तरह आईएमएफ ने 2023 के लिए अपने पूर्वानुमान में 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अप्रैल-जून के दौरान उम्मीद से अधिक मजबूत खपत के चलते ऐसा किया गया है। इस तरह चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर चीन से अधिक रहने का अनुमान है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |