EC ने राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख में फेरबदल किया, जानें अब कब होगा मतदान

 भारत के चुनाव आयोग ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख में फेरबदल किया है। पहले 23 नवंबर को चुनाव होना तय किया था, जिन्हें अब बदल दिया गया है। अब राजस्थान में चुनाव 25 नवंबर को होंगे जबकि नतीजे 03 दिसंबर को ही आएंगे। राजस्थान में मतदान एक ही चरण में होगा। निर्वाचन आयोग ने “बड़े पैमाने पर” शादियों और सामाजिक कार्यक्रमों का हवाला देते हुए तारीखों में बदलाव किया है।

चुनाव आयोग का बयान 
एक बयान में, आयोग ने कहा कि मतदान की तारीख में बदलाव के लिए विभिन्न दलों और सामाजिक संगठनों ने आग्रह किया था। उसमें कहा गया है कि 23 नवंबर को बड़े पैमाने पर शादी/सामाजिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए मतदान की तारीख में बदलाव का निर्णय लिया गया है, क्योंकि उस दिन मतदान होने से बड़ी संख्या लोगों को असुविधा हो सकती है और साजो सामान को लाने-ले जाने में दिक्कत हो सकती है तथा मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी भी कम रह सकती है।

25 नवंबर को चुनाव कराने का निर्णय 
बयान में कहा गया है, “आयोग ने इन कारकों और प्रस्तुतियों पर विचार करते हुए, मतदान की तारीख 23 नवंबर 2023 (बृहस्पतिवार) से बदलकर 25 नवंबर 2023 (शनिवार) करने का निर्णय लिया है।” मतगणना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन दिसंबर को ही होगी और उसी दिन चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए भी मतगणना होगी। आयोग ने सोमवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |