ओडिशा: महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, बच्चों समेत लाश के साथ बिताए तीन दिन, जानें पूरा मामला

 ओडिशा के क्योंझर जिले में एक महिला ने पारिवारिक विवाद को लेकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी और अपने घर में शव के साथ तीन दिन बिताए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह कथित हत्या रविवार रात क्योंझर शहर थाने के अंतर्गत कोडिपासा गांव में हुई लेकिन यह मामला बुधवार को तब सामने आया जब स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस उनके गांव पहुंची।

क्योंझर शहर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कर के मुताबिक इस घटना के सिलसिले में सुनीता जुआंगा को गिरफ्तार किया गया है और उसके पति के शव को बरामद कर लिया गया है। सुनील कर ने बताया कि आदिवासी महिला सुनीत पिछले तीन दिन से अपने चार बच्चों के साथ घर में पति की लाश के साथ रह रही थी।

उन्होंने बताया कि सुनीता ने कबूल किया है कि उसने लोहे की किसी चीज से पीट-पीटकर अपने पति तुरा की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक तुरा को शराब पीने की आदत थी और वह अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था और गाली-गलौज करता था। पुलिस ने इस सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्‍नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह घटना क्‍योंझर शहर थानान्‍तर्गत गांव कोडिपासा गांव की है। रविवार रात को हुई इस कथित हत्‍या का खुलासा गांववालों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को किया। क्योंझर टाउन पुलिस स्‍टेशन के थाना प्रभारी सुनील कर ने कहा कि आरोपित सुनीता जुआंगा को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को भी जब्‍त कर लिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |