स्वतंत्रता दिवस पर की घोषणाओं को पूरा करने में जुटे पी.एम. मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषण के दौरान की गई विभिन्न घोषणाओं को लागू करने की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को एक बैठक की अध्यक्षता की।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि बयान में कहा गया कि बैठक में प्रधानमंत्री योजनाओं को लागू करने की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी. के. मिश्रा और कैबिनेट सचिव राजीव गौबा भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों और मध्यम वर्ग को घर के स्वामित्व के लिए किफायती ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही थी और उन्होंने घरों के लिए सौर ऊर्जा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया था।

आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का वक्त : शाह

उत्तराखंड के देहरादून में 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए – केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि फॉरेंसिक साइंस के उपयोग, सी.सी.टी.एन. एस. व आई.सी.जे. एस. की भूमिका और आई.पी.सी., सी.आर.पी.सी. तथा एविडेंस एक्ट को बदलने वाले 3 नए कानूनों से भारत का क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम अमृतकाल में एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। शाह ने कहा कि काऊंटर टैरारिज्म की अप्रोच में जीरो टॉलरेंस की नीति से आगे बढ़, जीरो टॉलरेंस स्ट्रैटेजी और जीरो टॉलरेंस एक्शन को अपनाकर आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने का समय आ गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |