हमारी तैयारी है हम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे: CM केजरीवालहमारी तैयारी है हम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे: CM केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाँच राज्यों के चुनाव की घोषणा के बाद कहा कि वह राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। श्री केजरीवाल ने कहा ‘‘तीनों राज्यों में हमारी पाटर्ी की तैयारी पूरी है। हम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी की उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द ही आने वाली है।” उन्होंने इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि जो भी होगा इस बारे में बताया जाएगा। ग़ौरतलब है कि चुनाव आयोग ने आज पाँच राज्यों में चुनाव की घोषणा की जिसमें छत्तीसगढ़ को छोड़कर बाकी चार राज्यों में एक-एक चरण में ही चुनाव संपन्न होंगे। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।

सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 03 दिसंबर को आएंगे। आयोग ने बताया कि मिजोरम में 07 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 07 और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर जबकि तेलंगाना में 30 को मतदान होंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |