शाजापुर जिले के एक लाख 21 हजार से अधिक किसानों को खरीफ एवं रबी वर्ष 2022 की फसल के लिए 13.69 करोड़ रूपये किसानों को सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित

शाजापुर
—–
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 30 लाख किसानों को 1058 करोड़ की दावा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की
—-
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने सतना में संपन्न हुए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में 30 लाख किसानों के लिए 1058 करोड़ रूपये की दावा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की। साथ ही 72 लाख से अधिक किसानों को 1561 करोड़ रूपये की सम्मान निधि का अंतरण भी किया गया। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार, नगरीय भू-अधिकार एवं स्वामित्व योजना में 4 लाख 30 हजार हितग्राहियों को अधिकार पत्र का वितरण किया गया। इनमें खरीफ वर्ष 2022 एवं रबी वर्ष 2022-23 के लिए शाजापुर जिले के एक लाख 21 हजार 719 किसानों के लिए 13.69 करोड़ रूपये दावा राशि शामिल है। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के 889 तथा स्वामित्व योजना के 24 हजार, धारणा अधिकार योजना के 16 हितग्राहियों को अधिकार पत्र का वितरण शामिल है।

जिला मुख्यालय स्थित गांधी हॉल में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्री किशोर कन्याल, श्री मुरारीलाल पटेल, श्री संतोष बराड़ा, श्री विजय जोशी, श्री घनश्याम पाटीदार, श्री रमेश पाटीदार, श्री सवाईसिंह सिसोदिया, उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, एसएलआर श्री नरेश सोनी सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने संबोंधित करते हुए लाभांवित हितग्राहियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों एवं आमजन के हित में अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित कर रही है। कलेक्टर श्री कन्याल ने संबोधित करते हुए कहा कि खेती में लागत बढ़ते जा रही है, इसलिये किसान बंधु जैविक खेती अपनाएं। उन्होंने बताया कि जिले में नर्मदा लिंक परियोजना से मिलने वाले जल से लगभग 87 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। इससे किसान तीसरी फसल भी ले सकेंगे। इस मौके पर उपसंचालक कृषि श्री यादव एवं श्री घनश्याम पाटीदार ने भी संबोधित किया।
#agriculture #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |