शिवसेना सांसद के खिलाफ FIR दर्ज, अस्पताल के डीन के हाथों टॉयलेट साफ करवाना पड़ा महंगा

शिवसेना के एक सांसद द्वारा नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल के कार्यवाहक डीन को टॉयलेट की सफाई के लिए मजबूर करना महंगा पड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद चिकित्सकों के एक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि महाराष्ट्र सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। यह वही अस्पताल है, जहां 48 घंटे में 31 मरीजों की मौत हुई थी।

एफआईआर दर्ज

मामले में महाराष्ट्र में नांदेड़ ग्रामीण पुलिस ने डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कार्यवाहक डीन डॉ. श्यामराव वाकोडे से कथित तौर पर शौचालय साफ कराने के बाद बुधवार सुबह शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल के खिलाफ पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की। पुलिस अब पाटिल का बयान दर्ज करेगी और उसके अनुसार आगे बढ़ेगी।

पाटिल पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत आपराधिक धमकी और मानहानि के आरोप, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, और महाराष्ट्र मेडिकेयर सर्विस पर्सन और मेडिकेयर सर्विस इंस्टीट्यूशंस (रोकथाम) के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला वीडियो सामने आने के बाद आग की तरह फैल गया। डॉ. वाकोडे से शौचालय साफ कराते समय पाटिल और उनके सहयोगियों ने कथित तौर पर इस कृत्य का वीडियो शूट किया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें सांसद डीन को टॉयलेट साफ करने का निर्देश देते नजर आए।

डीन एस.आर. वकोडे को एक झाडू़ थमाया

पाटिल ने कथित तौर पर कहा, “आपके शौचालय में साधारण मग नहीं हैं और आप उन लोगों पर चिल्लाते हैं जो शौचालय का उपयोग नहीं करते हैं। क्या आप अपने घर पर भी ऐसा ही व्यवहार करते हैं?” पाटिल ने कहा, “क्या इस मेडिकल कॉलेज में केवल एक बाल्टी है?” वीडियो में पाटिल कार्यवाहक डीन एस.आर. वकोडे को एक झाडू़ थमाकर उनसे शौचालय साफ करने के लिए कहते हुए दिख रहे हैं।

IMA ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’ (IMA) की महाराष्ट्र इकाई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक ज्ञापन सौंपकर कार्यवाहक डीन के साथ किए गए व्यवहार के मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। आईएमए (महाराष्ट्र) के अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुटे ने कहा, ”चिकित्सकों का समुदाय भी यह चाहता है कि नांदेड़ अस्पताल में हुई मौतों पर सही जांच की जाए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |