अब झारखंड से सामने आया ज्योति मौर्य जैसा मामला, नर्स बनते ही आशिक की बाहों में पहुंची पत्नी

गोड्डा: उत्तर प्रदेश की ​चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य की बेवफाई के किस्से हाल ही में बेहद चर्चा में था। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी बेहद बवाल कटा। हालांकि बाद में ज्योति मौर्य के पति आलोक ने अपना केस वापस ले लिया था, जिसके बाद मामला शांत हो गया। लेकिन इस मामले के बाद ऐसे ही कई मामले सामने आए। ऐसा ही एक मामला इन दिनों झारखंड के गोड्डा से सामने आया है, जहां नर्स बनने के बाद पत्नी अपने पति को छोड़कर किसी और के साथ फरार हो गई। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रिया ने नगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना के अपने प्रेमी दिलखुश के साथ शादी कर ली है। शादी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बेवफाई से आहत पति टिंकू मांझी ने नगर थाना में प्रेमी दिलखुश कुमार और उसके पिता धर्मेंद्र राउत उर्फ गुड्डू और उसकी पत्नी पर नगर थाना में बुधवार को मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राथमिकी में मुफस्सिल थाना के कठौन के रहने वाले टिंकू मांझी ने कहा है कि दिलखुश कुमार ने उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। इसमें उसका पिता धर्मेंद्र राउत भी शामिल है। टिंकू ने कहा कि उनकी पत्नी प्रिया कुमारी एएनएम हॉस्टल से 17 सितंबर 2023 को अवकाश लेकर घर जाने के बहाने से निकली लेकिन गायब हो गई।

पति टिंकू मांझी ने कहा है कि उनकी पत्नी प्रिया कुमारी का एएनएम प्रशिक्षण शकुंतला नर्सिंग कॉलेज नहर चौक से ले रही थी। जिसमें अबतक वे लगभग ढाई लाख रुपया खर्च कर चुके है। प्रिया के खाते में भी लगभग 70000 रुपये भेजे हैं। करीब सवा लाख के गहने भी खरीद कर दिए हैं। टिंकू मांझी ने प्राथमिकी में कहा है कि दिलखुश राउत के पिता धर्मेंद्र राउत व मां सरिता देवी से भी बात करने पर दोनों ने उन्हें धमकी दी। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अब वो तुम्हारी पत्नी नहीं रही। वहीं, दिलखुश भी फोन करके धमकी दे रहा है। उसने कहा है कि अगर थाना पुलिस करोगे, तो जान से मार देंगे।

टिंकू मांझी के ससुर ने भी थाना में आवेदन दिया तो दिलखुश के पिता ने पंचायत करने की बात कह कर आवेदन रूकवा दिया था। पंचायत नहीं होने पर बुधवार को आवेदन देकर दिलखुश राउत उसके पिता धर्मेन्द्र राउत व धर्मेन्द्र की पत्नी पर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए टिंकू ने अपनी पत्नी की बरामदगी की मांग की है। नगर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |