दुरुद शरीफ, सलातो सलाम के साथ शाजापुर में निकाल ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अब भी नागरिको की जुबान पर,चर्चा में हो रही प्रसंशा
शहज़ाद खान शाजापुर:- शाजापुर जिला मुख्यालय पर गत गुरुवार को सीरत कमेटी की और से निकल गए ईद मिलादुन्नबी के जुलूस समाज जनों की एकता की ऐसी मिसाल पेश की जो आज भी क्षेत्र में सराहनीय और हुजूर की सुन्नत के तरीके से निकालने पर प्रसंशानिय नागरिकों की चर्चा में दिखाई दे रहा है । और अभी भी चर्चा में है। अमन चैन भाईचारे और शांति एवं खुशनुमा हाल के बीच जिस प्रकार से शाजापुर जिला मुख्यालय पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला और जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में स्वागत मंचों पर समाज के वरिष्ठों का साफा बांधकर नागरिको ने है स्वागत किया । तबर्रुक तक्सीम हुआ । वो माहौल देखने काबिल रहा।
आपको बता दे
शाही जामा मस्जिद बादशाही पुल पर हजारों समाजजन एकत्रित हुए और सड़कों पर जनसैलाब दिखाई दिया। पैगंबर हजऱत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन शाजापुर में परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जश्न ए ईदमिलादुन्नबी पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक साज–सज्जा की गई। मस्जिदों में नमाज अदा करने मुस्लिम धर्मावलंबी बड़ी संख्या में पहुंचे। शाही जामा मस्जिद में खासी चहलपहल देखने को मिली। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजऱ आया। आकर्षक परिधानों में बच्चे ईद मिलादुन्नबी की ख़ुशी मनाते नजऱ आये।
सुबह कुरान ख़्वानी और दुआ के बाद जुलुस की शुरुआत हुई। जुलुस की अगवाई काज़ी एहसान उल्ला, अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी, सीरत कमेटी के सदर असलम अली शाह ने की। जबकि कमेटी के सरपरस्त, हाजी इब्राहिम पठान, शेख शमीम सम्मू, मिर्ज़ा सलीम बेग, मिर्ज़ा सोहराब बेग, शकील वारसी ने जुलुस का शांति सद्भाना के साथ निर्धारित मार्ग पर मार्गदर्शन किया।
जुलूस में नबी के आशिकों का भारी जन सैलाब देखने को मिला। लोग दुरुद शरीफ, सलातो सलाम पढ़ते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही हर किसी की जबान पर नबी की आमद मरहबा के नारो की गूंज थी। शहर के इमाम और उलेमा ने नबी के बताये मार्ग पर बयान किये और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। सीरत कमेटी के नायब सदर मज़हर उद्दीन लालू, अब्दुल शेरू, इरशाद नागौरी, सेकेट्री शमशाद आला पटेल, खजाँची ज़ाकिर मंसूरी, मीडिया प्रभारी शाकिर शेख ने जुलुस में आये समाजजनों का स्वागत किया। वहीं जुलुस में शामिल वरिष्ठों का नगर के अनेक स्थानों पर हिन्दू भाईयों के साथ बोहरा समाज, व्यापारीगण के साथ विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक सांगठनों ने स्वागत किया।
ईद मिलादुन्नबी और गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एसडीएम नरेंद्र पाण्डे कोतवाली प्रभारी बृजेश मिश्रा पुलिस बल के साथ जुलूस के दौरान मुस्तेद रहे और एसपी के दिशा निर्देश पर पुलिस बल अलर्ट रहा। शाही जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलुस निर्धारित समय 1 बजे के पूर्व वहीं संपन्न हुआ। अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी ने नबी की शान में पढ़ी गई दुरुद व सलाम के बाद उलेमाओं, काज़ी मोहसिन उल्ला, नायब काज़ी रेहमत उल्ला, साजिद रईस वारसी एडवोकेट, हाजी हबीब कुरैशी आदि का धन्यवाद अदा करने के साथ जुलुस में आये समाजजनों और व्यवस्था में लगे प्रशासन व पुलिस अमले का आभार माना।


