शाजापुर,, नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

शाजापुर

भारत देश के महान राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रृद्धांजली देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र संगठन नई दिल्ली के निर्देशानुसार 01 अक्टुबर 2023 प्रातः 10:00 बजे 01 घंटे का नेहरू युवा केन्द्र शाजापुर द्वारा शाजापुर एवं आगर जिले के विकासखण्डो में गठित युवा एवं महिला मण्डल के सदस्यो एवं राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवको द्वारा अपने-अपने गाँव व विकासखण्ड मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सभी ने बढ–चढकर हिस्सा लेकर अपने आसपास की सफाई की गई।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी श्री सागर वाधवानी ने बताया कि महात्मा गाँधी का सपना था कि अपना देश स्वच्छ रहे। इसी कड़ी को आगे बढाते हुए सच्ची श्रद्धांजली देने के लिए जिले के सभी विकासखण्डो मे युवा एवं महिला मण्डलों व प्रशासन के साथ समन्वयकर राष्ट्रीय स्वयंसेवको एवं मण्डल के सदस्यो द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलो, गली, मोहल्लो, स्कुल, कॉलेज, पंचायत भवन, आंगनवाडी, गॉव की चौपाल आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर कचरा एकत्रित किया गया। इस दौरान महात्मा गाँधी जी को स्वच्छांजली अर्पित की गई। साथ ही उपस्थित लोगो को स्वच्छता व मद्यनिषेध की शपथ दिलाई गई। उन्होने बताया कि 01 से 31 अक्टूबर 2023 तक पूरे माह सफाई अभियान चलाया जायेगा व स्वच्छता की शपथ दिलाई जायेगी। इस अवसर पर समस्त राष्ट्रीय युवा कोर व युवा समस्त युवा मण्डल के सदस्यो ने सहयोग व समन्वय प्रदान किया।
CM Madhya Pradesh Swachh Madhya Pradesh Urban Department of Urban Development & Housing MP Nehru Yuva Kendra Shajapur
#SwachhataHiSeva #SwachhBharat #cleancity #swachhshajapur #jansamparkshajapur #shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |