मक्सी,,ईद मिलाद उन नबी स. अ. के मुबारक मौके पर शाजापुर जिले के नगर सलसलाई के प्राथमिक स्वास्थ भवन पर अंजुमन इंतेजामिया कमेटी द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया । जिसमे कमेटी सदस्यों द्वारा बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया! इस मौके पर स्वास्थ विभाग के (B. M. O.)डॉ. राजेश रुहेला जी , श्री हरीश परमार जी, रामप्रसाद मालवीय जी, सरवर खान जी, नर्सिंग स्टाफ़ श्रीमति उमा सागर जी, श्रीमति अल्का योगी जी आदि की उपस्थिति रही! अंजुमन इंतेजामिया कमेटी के सदर समसु मेव, सईद मेव, नईम मेव, रिंकू सेठ, शाहीद मेव, वसीम मेव, जुबेर मेव, नूरुद्दीन मेव, बबलू मेव ,समीद मेव, अल्ताफ मेव,आदि ने रक्त दान कर युवा साथियों को प्रेरित किया! इस मौके पर नगर अंजुमन सदर रशीद भाई मेव ने सभी को संम्बोधित करते हुए कहा की यहां पर्व मुहम्मद साहब की सुन्नतो को याद करते हुए मनाना चाहिए एवं जितना हो सके दूसरों के काम आना चाहिए! इस मौके पर खाने एवं नास्ते की व्यवस्था सीरत कमेटी के सफीक मेव आरामशीन, फरीद मेव, राजा सेठ, नईम मेव,फकरु टेलर, गोलू मिस्त्री, द्वारा की गयी!!
कार्यक्रम का संचालन समीर मेव,गोलू मेडिकल द्वारा किया गया!




