जयपुर में तनाव, सड़क एक्सीडेंट में युवक की पीट-पीटकर हत्या, भारी बवाल के बाद बिगड़े हालात

राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामगंज और आसपास के इलाकों में शनिवार को तब सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया जब दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर के बाद कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर पिटाई के कारण एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल तैनात करके हालात को काबू कर लिया गया है। शनिवार देर रात हुई इस घटना के सिलसिले में लगभग 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

शहर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि यह हत्या ‘रोडरेज’ के कारण हुई गलतफहमी का नतीजा थी। उन्होंने कहा कि शनिवार देर रात सुभाष चौक पर दो बाइक टकरा गईं जिसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने गलतफहमी में उन दो लोगों की पिटाई कर दी, जो वहां माजरा देखने के लिए रुके थे।

जोसेफ ने कहा, “सुभाष चौक इलाके में दो बाइक की टक्कर के बाद ‘रोडरेज’ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिसमें माजरा देख रहे दो लोगों की वहां एकत्रित हुए कुछ लोगों ने पिटाई कर दी।” उन्होंने कहा, ‘‘दो व्यक्तियों में से एक की मृत्यु हो गई। एक प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसके बाद हमने घटना में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया है। स्थिति अब सामान्य है और जल्द ही पूरी तरह शांति बहाल हो जाएगी।” जोसेफ ने कहा कि यह घटना गलतफहमी के कारण हुई। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अधिकतर संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपी बहुसंख्यक समुदाय से हैं और सुभाष चौक इलाके में रहते हैं जबकि मृतक रामगंज इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि दोनों इलाके जयपुर के परकोटे वाले इलाके के हैं। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने कहा कि इलाके में हालात नियंत्रण में हैं और पर्याप्त संख्या में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) सहित बल तैनात है। उन्होंने कहा, “घटना में लिप्त लोगों के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।”

डीजीपी ने कहा कि घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती के अलावा ड्रोन से भी इलाके की निगरानी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शहर के सवाई मान सिंह सरकारी अस्पताल में कराया गया है। इस घटना के बाद मुस्लिम बहुल इलाकों में कई दुकानें बंद हो गईं और मृतक के परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के लिए वहां जमा हो गए। हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पकड़ लिया और इलाके में बल की त्वरित तैनाती के बाद स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया गया। पुलिस ने कहा, “इलाके में स्थिति नियंत्रण में है।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |