राजधानी में शाम तक हुआ करीब 20 हजार प्रतिमाओं को विसर्जन, चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

मुंबई। मुंबई में 10 दिवसीय गणेश उत्सव के समापन पर गुरुवार को अनंत चतुर्दशी को विभिन्न गणेश मंडलों द्वारा ढोल-नगाड़ों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ रात नौ बजे तक 20000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वहीं, जुहू बीच के पास समुद्र में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि रात नौ बजे तक कुल 20,195 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है, जिनमें घरों में स्थापित की गईं 18,772, सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की गईं 1019 और देवी गौरी की 304 प्रतिमाएं शामिल हैं। पुणे से प्राप्त समाचार के अनुसार मशहूर श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंडल एवं अन्य मंडलों ने महाराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े शहर में रात नौ बजे तक प्रतिमा विसर्जन किया।

बीएमसी अधिकारी ने बताया कि मुंबई में जुहू बीच के पास समुद्र में विसर्जन के दौरान डूबे हसन युसूफ शेख नाम के 16 वर्षीय लड़के को जीवनरक्षकों ने निकाला और पास के कूपर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बीएमसी अधिकारी ने बताया कि शाम तक पूरे महानगर में विसर्जन के दौरान किसी अन्य अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक 20,195 में से 7,381 प्रतिमाओं का विसर्जन नगर निकाय द्वारा स्थापित कृत्रिम तालाबों में किया गया।

भगवान गणेश की विभिन्न रूपों और आकारों की सुसज्जित प्रतिमाओं को प्रार्थना, अगले बरस फिर से आने के अनुरोध, संगीत और नृत्य के साथ विसर्जन के लिए पंडालों से बाहर निकाला गया। अपने प्रिय देवता की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही शहर के विभिन्न स्थानों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात… दोस्त का गला काटते हुए वीडियो बनाया, फिर उसके परिवार को भेज दिया     |     बाघ के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत का माहौल     |     औचक निरीक्षण पर अचानक पहुंचे डिप्टी CM मिली भारी लापरवाही, जवाब नहीं दे पाए सीएमओ, तत्काल प्रभाव से निलंबित     |     अब दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है पाकिस्तान सरकार – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह     |     बुरहानपुर के कारखेड़ा-ढाबा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर     |     भोपाल मंडल के निशातपुरा में शुरू हुई नई सिग्नल प्रणाली, अब ऑप्टिकल फाइबर से मिलेगा सीधा कंट्रोल     |     टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा     |     स्टेशन पर गूंजी किलकारी, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस; ताली बजाकर हुआ बच्चे का स्वागत     |     ‘मुझे सरहद पर भेजा जाए…’ भारत-PAK तनाव के बीच हाई कोर्ट के जज ने की मांग, ले चुके हैं आर्मी की ट्रेनिंग     |     फौज को 2-3 दिन का समय और मिलना चाहिए था- PAK के साथ सीजफायर पर बोले पूर्व DGP एसपी वैद     |