कर्नाटक: ‘पार्टी के बचाव के लिए BJP से गठबंधन किया’, देवगौड़ा बोले- JDS अपनी धर्मनिरपेक्ष साख बरकरार रखेगी

जनता दल (सेक्युलर) के संरक्षक एच.डी. देवेगौड़ा ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ गठबंधन करने के फैसले का बुधवार को बचाव करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पार्टी को बचाना था। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि वह और जद (एस) अपनी धर्मनिरपेक्ष साख बरकरार रखेंगे और अल्पसंख्यकों को कभी निराश नहीं होने देंगे। पूर्व प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि जद (एस) सत्ता की भूखी नहीं है और अवसरवादी राजनीति नहीं करती है।

धर्मनिरपेक्ष साख से समझौता करके राजनीति नहीं की
जद (एस) ने हाल में नयी दिल्ली में अपने नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ बैठक के बाद भाजपा के साथ गठबंधन करने का ऐलान किया था। देवेगौड़ा ने कहा, ‘‘हमने कभी भी अपनी धर्मनिरपेक्ष साख से समझौता करके राजनीति नहीं की है और भविष्य में भी ऐसा करने का कोई सवाल ही नहीं है। मैं यह बहुत स्पष्ट रूप से कह रहा हूं। कुमारस्वामी के भाजपा नेताओं से मिलने से पहले, मैंने केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) से मुलाकात की थी। इसमें छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। मैंने शाह से कर्नाटक की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से बात की थी।”

हम सत्ता के भूखे राजनेता नहीं हैं
देवेगौड़ा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी के लिए डरने की कोई बात नहीं है, क्योंकि 50 साल के राजनीतिक संघर्ष में उन्होंने पार्टी द्वारा किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होने दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मीडिया समेत सभी को पूरी तरह से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम सत्ता के भूखे राजनेता नहीं हैं। मैंने पूरे राजनीतिक जीवन में अब तक प्रधानमंत्री के रूप में मुश्किल से डेढ़ साल और मुख्यमंत्री के रूप में 10 महीने का कार्यकाल निभाया।

मैंने खुद कुमारस्वामी को आगे बढ़ने के लिए कहा
शाह के साथ प्रारंभिक चर्चा के बाद, मैंने खुद कुमारस्वामी को आगे बढ़ने के लिए कहा।” जद (एस) प्रमुख ने कहा, ‘‘निर्णय लेने से पहले भी, हमारी पार्टी के सभी 19 विधायकों, आठ एमएलसी और पराजित उम्मीदवारों से परामर्श किया गया था और उनकी राय थी कि हमें अब भाजपा के साथ गठबंधन करने के बारे में सोचना चाहिए।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Raja Murder Case Update: कौन है शिलोम जेम्स? राजा की हत्या के बाद सोनम को दी थी पनाह, अब एक और संगीन मामला आया सामने     |     J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |