किसान भाई कस्टम हायरिंग सेंटर का उपयोग कर उन्न्त खेती करें – जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया आधुनिक तकनीक से किसान भाई कम लागत से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं – कलेक्टर श्री कन्याल कृषि विज्ञान केन्द्र में दो दिवसीय कृषक गोष्ठी सह प्रदर्शनीय का आयोजन

शाजापुर, 26 सितम्बर 2023/ किसान भाई कस्टम हायरिंग सेंटर्स के उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग कर योजना का लाभ लें। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र में उद्यानिकी विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी मिशन कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित हुई दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने की। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष टैगोर, कृषि स्थायी समिति अध्यक्ष श्री राकेश पाटीदार, भारतीय किसान संघ अध्यक्ष श्री घनश्याम पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य श्री मनोहर बघेला व श्री रायसिंह मेवाड़ा, उपसंचालक उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, उपसंचालक कृषि श्री के.एस.यादव, कृषि विज्ञान केन्द्र के केन्द्र प्रमुख डॉ. जी.आर.अम्बावतिया, पशु चिकित्सा उप संचालक डॉ. एके श्रीवास्तव, लीड बैंक मैनेजर श्री गोपाल नागर, वैज्ञानिक डॉ. एस.एस.घाकड़, डॉ. गायत्री वर्मा, डॉ. मुकेश सिंह, डॉ. डी.के.तिवारी, मत्स्य पालन विभाग से निरीक्षक श्री किशोर महाजन, उद्यानिकी विभाग से श्री कमलेश गुर्जर, श्री सुमित पाटीदार एवं श्री हरिओम सोनी उपस्थित थे।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों की सतत चिंता की जाती है। किसानों को सिंचाई के लिए पाईप से पानी देने की योजना शुरू की गई है, इससे पानी की बचत होगी। किसानों की प्रगृति के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है, इनमें से ही एक योजना कस्टम हायरिंग सेंटर है। इस योजना का लाभ लेकर किसानों को उन्नत कृषि उपकरण किराये से मिल जाते हैं। खेती में किसान भाई इन उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं दवाओं के कारण कृषि की लागत बढ़ रही है। बढ़ती हुई लागत को कम करने के लिए किसान जैविक खेती की ओर रूख करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान को गौवंश का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण के लिए खेत का पानी खेत में एवं खेत की मिट्टी खेत में रहे, इसके लिए प्रयास करने का आहवान किया।

कलेक्टर श्री कन्याल ने संबोधित करते हुए उद्यानिकी फसलों से अधिक लाभ के लिए उन्नत तकनीको, संरक्षित खेती, ड्रीप सिंचाई प्रणाली का प्रचार-प्रसार कर कृषकों की आय को दुगुना करने के लिए उद्यानिकी आधारित खेती करने की बात कही। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर विभागीय कार्यों की समीक्षा कर किसानों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिलें, इसका प्रयास किया जा रहा है। प्रसन्नता की बात है कि शाजापुर जिला खेती के मामलें में प्रदेश में अपना रोशन कर रहा है। उन्होंने बताया कि कालीसिंध परियोजना से जिले की 87 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई संभव हो सकेगी, इसके लिए काम तेजी से चल रहा है।

कृषक गोष्ठी सह प्रदर्शनीय का आयोजन

कृषक संगोष्टी के दौरान उन्नत कृषि यंत्रों सहित विभिन्न कृषि उत्पादों को लेकर प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। प्रदर्शनी का अवलोकन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया एवं कलेक्टर श्री कन्याल सहित उपस्थित अतिथियों ने किया।

उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीकी की जानकारी वैज्ञानिकों ने दी

कार्यक्रम के प्रारंभ में केन्द्र प्रमुख डॉ. जी.आर अंबावतिया के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं उद्यानिकी फसलों आलु, लहसुन, प्याज की तकनीकी जानकारी दी। साथ ही कहा की वैज्ञानिको की सलाह अनुसार खेती करें। डॉ. एस.एस. धाकड़ के द्वारा संरक्षित खेती के विभिन्न घटकों जैसे ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग उन्नत कृषि यंत्रो, जलसंरक्षण एवं संवर्धन की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

डॉ. गायत्री वर्मा द्वारा पोषण वाटिका का महत्व बताते हुए पोषण वाटिका लगाये जाने के लिए स्थान का चयन वर्ष भर ताजी सब्जियों का उत्पादन करने संबंधी तकनीकी जानकारी दी गई। डॉ. मुकेश सिंह ने आलु, लहसुन, प्याज एवं सरसों में पौध संरक्षण की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। डॉ. डीके तिवारी द्वारा रबी फसलो की जलवायु अनुकूल उन्नत किस्मों एवं प्रौद्योगिकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सभी किसानो द्वारा लगाई गई कृषि प्रदर्शनियों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की प्रदर्शन ईकाईयों का अवलोकन किया गया। साथ ही किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस.एस.धाकड़ द्वारा किया गया एवं श्री मनीष चैहान द्वारा आभार माना गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया     |     जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी     |     ‘सब्जी में नमक ज्यादा था…’, 34 दिन पहले भाग गई थी पत्नी, मिली तो पुलिस को सुनाई अजब-गजब कहानी     |     पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल हमलों के बाद भारत के ये 24 एयरपोर्ट बंद, देखें पूरी लिस्ट     |     तमाचा खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, जैसलमेर-होशियारपुर में की ये हिमाकत     |     दुल्हन के घर पहुंचते ही होने वाले जेठ ने फोड़ा गुब्बारा, मचा ऐसा बवाल, दूल्हे को भी होना पड़ा रफूचक्कर     |     भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इस रूट पर चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेन     |     राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में धमाका… 9 की मौत, लोग बोले – लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई हो     |     पटना में बेखौफ बदमाश! हॉस्टल में घुसकर छात्र को मारी गोली, अस्पताल में मौत     |     पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से घबराया ये मुस्लिम देश…भूख से तड़पने की आ सकती है नौबत     |