‘असल मुद्दों से ध्यान भटका रही मोदी सरकार’, बिधूड़ी विवाद पर राहुल गांधी ने कही बड़ी बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में असमानता, बेरोजगारी, निचली जातियों ओबीसी और आदिवासियों के प्रति भेदभाव कई मुद्दे हैं पर इनसे ध्यान हटाकर भाजपा लोगों के सामने अलग ही जाल बुन रही है ताकि लोग सरकार से सवाल न पूछ सकें। राहुल गांधी ने कहा कि बिधूड़ी के बहाने भाजपा ध्यान बांट रही है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के असल मुद्दे गायब हैं। एक देश, एक चुनाव इसी ध्यान भटकाने वाली टैक्टिक्स का हिस्सा है।

कांग्रेस नेता ने रमेश बिधूड़ी की अभद्रता का भी जिक्र किया और कहा भाजपा असल मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ सकती इसलिए बिधूड़ी जैसे लोग बयानबाजी करते हैं, एक साथ चुनाव कराने और देश का नाम बदलने की बात करते हैं, यह सब असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है।

राहुल ने कहा कि हमने कर्नाटक में एक बहुत महत्वपूर्ण सबक सीखा, और सबक यह था कि भाजपा ध्यान भटकाकर और हमें अपनी कहानी बनाने की अनुमति नहीं देकर चुनाव जीतती है और इसलिए हमने कर्नाटक में क्या किया, हमने चुनाव इस तरह से लड़ा कि भाजपा अपनी कहानी को परिभाषित ही नहीं कर सकी। आज आप जो देख रहे हैं, बिधूड़ी, और फिर अचानक यह निशिकांत दुबे, ये सब भाजपा जाति जनगणना के विचार से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |