जयपुर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, नए कार्यालय की रखेंगे आधारशिला, पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्य में कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर हवाई अड्डे पर गांधी का स्वागत किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शनिवार को जयपुर के मानसरोवर इलाके में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय की आधारशिला रखेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को कहा कि “यह कार्यक्रम हमें और ताकत देगा” और विश्वास जताया कि पार्टी राज्य में अपनी सरकार दोहराएगी। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |