मैं सरकार नहीं, परिवार चलाता हूँ, प्रदेश की जनता मेरा परिवार : मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल :
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की जनता को अपना परिवार बताते हुए कहा कि वे सरकार नहीं, परिवार चलाते है और लाड़ली बहनों के भाई हैं। बहनों की तकलीफ और पीड़ा को देखकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिये लाड़ली बहना योजना शुरू की और 1.25 करोड़ बहनों के सम्मान में 1000 रुपए प्रतिमाह उनके खाते में भेजे। अब अक्टूबर माह से 1250 रुपए भेजे जायेंगे तथा धीरे-धीरे राशि को बढ़ाकर 3000 रूपए तक किया जायेगा। जिन बहनों के नाम छूट गए उन्हें भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जबलपुर के गढ़ा में यह बात कहीं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना और उज्ज्वला योजना की हितग्राही बहनों को 450 रूपए में घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाएगा, शीघ्र उनके खाते में यह राशि आएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि छटवीं और नौवी के विद्यार्थियों को साइकिल के लिए उनके खाते में 4500 रूपए की राशि डाली जा रही है। इसी प्रकार 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि प्रदान की गई है। छात्र-छात्रा मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में भी होगी ताकि गरीब के बच्चे भी पढ़ सके। नीट के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए सरकारी स्कूलों के बच्चों को 5 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। लैपटॉप, तीर्थ दर्शन, साइकिल वितरण सहित कई योजनाओं को पुन: शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एक तरफ प्रदेश में विकास के कार्य हुए तो दूसरी तरफ जनता के हित में योजनाएँ संचालित की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शुरूआत में गौतम मढिया के पास हनुमानजी के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |